Search

पूर्वी चंपारण: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत

East Champaran: जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के एक गुट ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधकर्मी घर में घुसकर युवक की हत्या कर फरार हो गये. मृतक की पहचान विनोद सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है. घटना बुधवार को शिकारगंज के रूपहरी गांव में हुई. छह की संख्या में आये अपराधकर्मियों ने घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार सोनू एक झोपड़ीनुमा घर में रहता था. उसके साथ उसके आदमी भी सुरक्षा में तैनात थे. सुबह उनके लोग कुछ देर के लिए खाना लाने गये थे. तब सोनू घर में अकेला था. तभी अपराधकर्मी घुसे और ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी. उसने भागकर जान बचाने का प्रयास किया. लेकिन अपराधकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे मार दिया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने 7 खोखा बरामद किया. इसे भी पढ़ें-   मशहूर">https://lagatar.in/famous-singer-kk-died-during-live-concert-in-kolkata-many-celebs-including-pm-modi-paid-tribute/">मशहूर

सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन, पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि 
सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन पत्र देने के बाद ही अपराधियों के नामों का खुलासा हो सकेगा. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मृतक के पिता ने गांव के ही रीतिक सिंह, शैलेन्द्र सिंह और गंगापीपर के अंशु सिंह सहित तीन अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि मारा गया सोनू आपराधिक चरित्र का व्यक्ति था. वह विरोधी गुट के निशाने पर था. इसे भी पढ़ें-  अर्थव्यवस्था">https://lagatar.in/subramanian-swamys-tweet-on-the-news-related-to-the-economy-for-those-who-think-modi-is-a-global-leader/">अर्थव्यवस्था

से जुड़ी खबर पर सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट, जिन्हें लगता है मोदी वैश्विक नेता, यह उनके लिए  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//