Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने गृह संजीवनी सेवा शुरु की, घर पर मुहैया कराए जाएंगे ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन इससे निपटने की तैयारियों में जुट गया है. इसी कड़ी में गुरुवार से जिले में गृह संजीवनी सेवा शुरू की गई. इसकी शुरुआत कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार ने की. उक्त सेवा के तहत जरूरतमंद मरीज को घर पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराया जाएगा. इससे उसकी जान माल की रक्षा की जा सकेगी. इस दौरान जिला प्रशासन ने आरोग्यम एप भी लांच किया. इसकी सहायता से जरूरतमंद लोग मदद प्राप्त कर सकते हैं. इस संबंध में कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी को ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी. पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से गृह संजीवनी सेवा शुरू की गई है. इसके लिए जिलास्तर पर एक डेडिकेटेड टीम काम करेगी. जिला प्रशासन की ओर से शुरु किए गए एप के माध्यम से जरूरतमंद मरीज अपना आग्रह भेज सकते हैं. इसके लिए जिस डॉक्टर से मरीज का इलाज चल रहा है. उनकी सलाह जरूरी है. उनके आग्रह को देखते हुए जिलास्तरीय मेडिकल टीम उसका मूल्यांकन करेगी और कुछ ही मिनटों में संबंधित मरीज के घर पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध करा दिया जाएगा.

पहली और दूसरी लहर को देखते हुए उठाया गया कदम : डीसी

उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी देखी गई. आम लोगों में भी इसे प्राप्त करने की होड़ मच गई. इस बार ऐसी पैनिक स्थित उत्पन्न नहीं हो, इसलिए जिला प्रशासन की ओर से मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए गृह संजीवनी सेवा शुरू की गई है. जिलास्तर पर एक टीम बनाई गई है. इसके नोडल पदाधिकारी डीटीओ दिनेश रंजन बनाए गए हैं. टीम में जेएनएसी के अधिकारियों को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को जरूरत होने पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराया जाएगा. पहले पांच दिनों के लिए यह सेवा उन्हें दी जाएगी. फिर चिकित्सक के परामर्श और जरूरत पड़ने पर उसका विस्तार किया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर में रिफलिंग की समस्या रहती है. कंसन्ट्रेटर से बिजली से ऑक्सीजन तैयार किया जाता है. मरीज के ठीक होने पर उक्त कंसन्ट्रेटर को सैनेटाइज करके दूसरे मरीजों को सेवा दी जाएगी.

पहले चरण में शहर, बाद में ग्रामीण क्षेत्र में होगी शुरूआत

गृह संजीवनी सेवा वैसे तो पूरे जिले के लिए शुरू की गई है, लेकिन पहले चरण में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की सेवा शहर में जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी. बाद में जरूरत पड़ने पर ग्रामीण क्षेत्र में होम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी उपलब्ध कराया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि दूसरी लहर में जिला प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर प्राप्त हुए थे, जिनका आपात स्थिति में इस्तेमाल किया जाएगा.

जिले में तैयारियों की कमिश्नर ने समीक्षा की

कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार ने स्थानीय परिसदन में बैठक कर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में की गई तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त सूरज कुमार की ओर से उन्हें पूरी तैयारियों से अवगत कराया गया. बैठक में एडीएम नंद किशोर लाल, डीआरडीए निदेशक सौरभ सिन्हा, डीटीओ दिनेश रंजन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही