Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

East Singhbhum News :  घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत के बाद आरोपी अरेस्ट

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई. आरोप है कि गांव स्तर पर मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश की गई. लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.  इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Advertisement
Advertisement
  • पंचायत बैठाकर मामले को दबाने व समझौता कराने की कोशिश

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई. आरोप है कि गांव स्तर पर मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश की गई. लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.  इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 18 मई को महिला (32 वर्षीय) अपने घर में अकेली थी. आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी प्रताप सिंह घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लेकिन उससे पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गया.

 

घटना के बाद गांव में पंचायत बैठी और मामले को आपसी समझौते से खत्म करने का दबाव बनाया गया. इसी वजह से मामला कई दिनों तक थाने नहीं पहुंच सका. हालांकि, पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और सोमवार को घाटशिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई.

 

शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया. घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी पर घर में घुसकर महिला के साथ गलत हरकत करने और दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही