Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम ओवरऑल चैंपियन, गढ़वा बना रनर अप

Ranchi : शनिवार को 22 वें झारखंड स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया. पूर्वी सिंहभूम ओवरऑल चैंपियन और गढ़वा ने रनर अप की ट्राॅफी अपने नाम की. शनिवार को खेले गए मैचों में अंडर-15 गर्ल में पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा की अंजलि कुमारी को 4 -0 से, वहीं बालक वर्ग में नीतीश मेहता ने अपने ही जिला गढ़वा के अनिमेष पांडे को 4-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं अंडर-17 गर्ल में अर्चिता डे ने धनबाद की सृजनी चटर्जी को 4 -0 से और बालक वर्ग में नीतीश मेहता ने अपने ही जिला के अनिमेष पांडे को हराया. महिला एकल में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने गढ़वा के आयुषी कुमारी को 4 -0 से, वहीं पुरुष वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवाजी राय ने पूर्वी सिंहभूम के मृण्मय प्रधान को 4 -0 से हराकर आठवीं बार चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया. समापन समारोह की शुरुआत रूपा रानी तिर्की को शॉल ओढ़ाकर विशिष्ट अतिथि ने किया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में राज्य में बहुत संभावनाएं है. मेहनत करने वाले कभी हार नहीं मानते. उन्होंने कॉमनवेल्थ के दौरान का अनुभव साझा किया. समाजसेवी विजय मेवाड़ ने भी खिलाड़‍ियों के खेल एवं आयोजन को सराहा. समापन समारोह में मुख्य अतिथि कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सह जिला खेल पदाधिकारी, (रामगढ़) रूपा रानी तिर्की, विशिष्ट अतिथि नामित सदस्य कंटोनमेंट बोर्ड, रामगढ़ कीर्ति गौरव, टीटीएफआइ के संयुक्त सचिव सह राज्य टीटी संघ के सचिव समरजीत सिंह, समाजसेवी विजय मेवाड़, इंद्रपाल सिंह, मधुश्री सिंह, राज्य टीटी संघ के उपाध्यक्ष भैया मुरारी, संयुक्त सचिव सुदीप्तो मुखर्जी, कमलेश दूबे, जिला संघ के चेयरमैन हिमांशु कुमार झा, सचिव राकेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपक सिंह, कार्यकारी सचिव सन्नी सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार आद‍ि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=520342&action=edit">फ्लाइट

में मह‍िला पर पेशाब मामला : आरोपी शंकर म‍िश्रा बेंगलुरु से ग‍िरफ्तार   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही