Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप : विशेष प्रशिक्षण के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन

Ranchi : खूंटी में 19 से 26 मार्च तक प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप होना है. इसके लिए गुरुवार को बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एवं पुरुष जूनियर हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ. ट्रायल में शामिल दोनों वर्गों से 25-25 खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया. दो दिन के बाद आयोजित शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 -18 खिलाड़ियों को चयनित कर जूनियर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा. चयन में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, माईकल लाल, दसरथ महतो, जयंत केरकेट्टा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – यूनिवर्सिटी">https://lagatar.in/university-does-not-have-good-buildings-good-education-is-necessary-governor/">यूनिवर्सिटी

में अच्छे भवन नहीं, अच्छी पढ़ाई जरूरी : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही