Search

 
 
 

ईस्ट जोन खेलो इंडिया विमेंस ट्रैक साइकिलिंग लीग का हुआ समापन

 
Ranchi : रांची के खेल गांव के वेलोड्रम स्टेडियम में दो दिवसीय साइकिलिंग विमेंस ट्रैक ईस्ट जोन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ. प्रतियोगिता में झारखंड, 4 गोल्ड,8 सिल्वर, 11 ब्रॉन्ज जीतकर 66 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना. जबकि 37 अंकों के साथ ओडिशा द्वितीय स्थान और 27 अंकों के साथ असम तृतीय स्थान पर रहा. उक्त प्रतियोगिता में समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम और विशिष्ट अतिथि रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज व जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे. सभी अतिथियों ने दो दिवसीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को बारी-बारी से पदक व अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया. इस प्रतियोगिता में पूर्वी जोन ईस्ट जोन बंगाल, ओडिशा,अरुणाचल प्रदेश और असम बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों की महिला खिलाडियों ने भाग लिया. मौके पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक सहित खेलो इंडिया, कारण सदवानी (खेलो इंडिया बिहार झारखंड प्रभारी) सुरेंदर प्रसाद वरीय, प्रशिक्षक साइ, प्रवीण कुमार, प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी रूप से जोन के इंचार्ज अभिजीत सेठ, झारखंड साइकिलिंग संघ उपाध्यक्ष सुजीत कुमार, झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह,चन्द्रवाहादूर सिंह, राजकुमार मेहता जितेन्द्र महतो, नरेश कुमार महतो, शिवशंकर यादव, दिलिप कुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, प्रोनोति रानी दास, जेएसएसपीएस मुख्य कोच राम कुमार भट्ट, प्रथम शर्मा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग:">https://lagatar.in/raiyats-strike-ends-coal-transportation-begins/">हजारीबाग:

रैयतों का धरना समाप्त, कोयले की ट्रांसपोर्टिंग शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही