Search

 
 
 

पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 23 स्वर्ण समेत कुल 66 पदक के साथ झारखंड ओवरऑल उपविजेता

 
Ranchi : 17 से 19 अक्टूबर तक साई स्पोर्ट्स कांप्लेक्स कोलकाता में आयोजित 34वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन झारखंड के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 5 रजत, 11 कांस्य पदक जीता. इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने अब तक 23 स्वर्ण, 17 रजत एवं 26 कांस्य पदक समेत कुल 66 पदक जीते हैं. झारखंड राज्य की टीम अंडर बालिका 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष एवं बालक 14 वर्ष, बालक 16 वर्ष आयु वर्ग में उपविजेता रही. भारतीय एथलेटिक्स संघ नई दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड,असम , मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर वअरुणाचल प्रदेश की टीम भाग ले रही थी. पदक विजेता एथलीटों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, एसके पांडेय डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह,आलोक मिश्रा,आशीष झा, सुखैर भगत, राकेश सिंह, बरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिकंदर महतो, अजीत साहू, अजय नायक, रनवीर सिंह, प्रभाकर वर्मा, अन्ना गोरेती मिंज, मुकुल टोप्पो, अरविंद कुमार, योगेश यादव, अशोक कुमार , शाशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

तीसरे दिन के परिणाम

स्वर्ण पदक बालिका अंडर 20 वर्ष 1. संघमित्रा महथा -1500 मी. बालक अंडर 14 वर्ष 2. अनित उरांव- ट्रायथलॉन बालक अंडर 14 वर्ष 3. रहीम अंसारी-ऊंची कूद बालिका अंडर 18 वर्ष 4. शिवानी कुमारी -400 मीटर हर्डल्स बालक अंडर 18 वर्ष 5. विराज तिग्गा- ट्रिपल जंप बालक अंडर 20 वर्ष 6. प्रीतम तिग्गा - हैमर 7. मिडले रिले बालक 16 वर्ष रजत पदक बालक अंडर 14 वर्ष 1. अनुज बाखला- 600 मी बालिका अंडर 18 वर्ष 2. आकांक्षा कुमारी -400 मी/200 मीटर 3.आकांक्षा कुमारी -200 मीटर बालिका अंडर 18 वर्ष 4. प्रीति लकड़ा - ट्रिपल जंप 5. मिडले रिले बालिका 18 वर्ष कांस्य पदक बालक अंडर 18 वर्ष 1. मनीष बेदिया -110मी. हर्डल बालक अंडर 18 वर्ष 2. पवन कुमार -600 मी. बालिका अंडर 18 वर्ष 3. सीमा कुमारी -हेक्साथल बालिका अंडर 18 वर्ष 4. मंजूषा तिग्गा - ट्रिपल जंप बालक अंडर 16 वर्ष 5. मो फुरकान -हैमर थ्रो 6.मिडले रिले बालक 18 वर्ष 7. मिडले रिले बालिका 18 वर्ष 8. 4 गुणा 400 मीटर बालक रिले बालक अंडर 18 वर्ष 9. समीर उरांव -ट्रिपल जंप इसे भी पढ़ें – डीएसपीएमयू">https://lagatar.in/online-seminar-on-ethics-and-plagiarism-in-dspmu/">डीएसपीएमयू

में एथिक्स एंड प्लैग्रिज्म पर ऑनलाइन सेमिनार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही