Search

 
 
 

पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप : पहले दिन झारखंड ने 4 स्वर्ण समेत 12 पदक जीते

 
Ranchi : 17 से 19 अक्टूबर तक साई स्पोर्टस कांप्लेक्स कोलकाता में आयोजित 34वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन के एथलीटों ने पहले दिन 04 स्वर्ण, 3 रजत, 5 कांस्य पदक समेत 12 पदक जीते. भारतीय एथलेटिक्स संघ नई दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल एथलेटिक्स एसोसिएशन कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में मेजबान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड,असम , मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर वअरुणाचल प्रदेश की टीम भाग ले रही है.

सामान्य कपड़ों में किया मार्च पास्ट 

पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के 136 एथलीटों ने भाग लिया. मंगलवार को उद्घाटन के मौके पर राज्य के खिलाड़ियों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. मार्च पास्ट के दौरान सभी राज्यों के टीम यूनिफॉर्म में थी, लेकिन झारखंड टीम के खिलाड़ी समान्य कपड़ों में नजर आए. पदक विजेता एथलीटों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सीॉडी सिंह, एस के पांडेय डॉ प्रभात शंकर, बिनोद कुमार सिंह,आलोक मिश्रा,आशीष झा,बंधन टोप्पो, आशू भटिया, प्रभात रंजन तिवारी ,सिकंदर महतो,अजीत साहू,प्रभाकर वर्मा,अशोक कुमार समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी.

पहले दिन के परिणाम

स्वर्ण पदक बालिका अंडर 20 वर्ष  1.आशा किरण बारला -800 मीटर 2.संघमित्रा महथा - 3000 मीटर बालिका अंडर 18 वर्ष  3. हेमन्ती कुमारी --800 मीटर बालक एवम बालिका अंडर 20 वर्ष  4. रोबिन कुमार,विकास कुमार, प्रीति प्रमाणिक, धानो कुमारी- मिक्स रिले रजत पदक बालक अंडर 18 वर्ष  1.दीपक कुमार महतो - 3000 मीटर बालक अंडर 20 वर्ष  2.युवराज सिंह अटवाल - डिसकस थ्रो बालक अंडर 16 वर्ष  3. अमित कुमार महतो -2000 मी कांस्य पदक बालक अंडर 18 वर्ष  1.केशव कुमार-800 मीटर बालिका अंडर 20 2.सुमिना उरांव- शॉटपुट बालक अंडर 16 वर्ष  3. विवेक यादव -जेवलिन थ्रो बालक अंडर 18 वर्ष  4. नीरज कुमार यादव -जेवलिन थ्रो बालिका अंडर 18 वर्ष 5. आशा कुमारी -1500 मी इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-subroto-cup-football-competition-jharkhand-team-in-quarter-finals/">राष्ट्रीय

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता : झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही