Search

 
 
 

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक चार जुलाई को रांची में, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

 
पुलिस आधुनिकीकरण, नक्सल समेत कई मुद्दे पर होगी चर्चा Ranchi :  पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 14वीं बैठक चार जुलाई को रांची में होगी. इसमें स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में लिये गये निर्णय और प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जायेगा. बैठक में पुलिस आधुनिकीकरण, आतंकवाद, नक्सल, सीमावर्ती समस्याएं, पानी, मत्स्य, शिक्षा, मिड डे मील, वाटर हार्वेस्टिंग, हरित क्रांति आदि पर एक राज्य दूसरे राज्य को किस तरह से सहयोग करेंगे, इस पर चर्चा होगी. बैठक में अगर किसी राज्य को दूसरे राज्य से किसी तरह की मतभिन्नता होगी तो उसका निराकरण करने की कोशिश की जायेगी. बता दें कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की  बैठक रांची में हो रहा है, इसलिए यहां के संबंधित विभागों के सचिव और इनसे उच्च स्तर के अधिकारी बैठक में आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होंगे. राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही