Search

 
 
 

झारखंड डीजीपी की अध्यक्षता में हो रही ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

 
Ranchi : झारखंड के डीजीपी अजय सिंह की अध्यक्षता में ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुक्रवार को हो रही हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय में हो रहे इस बैठक में झारखंड के साथ-साथ बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारी शामिल हुए हैं. इस दौरान नक्सल, साइबर अपराध, नारकोटिक्स और तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. इन मुद्दों पर आपसी सहयोग कैसे बढ़ाया जाए, उस पर भी बातचीत हो रही है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/what-happened-in-the-supreme-court-on-friday-on-cms-petition-against-ed-summons-read-this-report/">

 ED के समन के खिलाफ CM की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को क्या हुआ, पढ़िए यह रिपोर्ट

नक्सली अभियान से लेकर साइबर अपराध पर बनेगी रणनीति

बैठक के दौरान नक्सली अभियान से लेकर साइबर अपराध और खुफिया सूचनाआों की रियल टाइम शेयरिंग पर रणनीति बनाई जा रही है. बैठक में आईबी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए है. सीमावर्ती इलाकों में नारकोटिक्स कारोबार, तस्करी और अवैध शराब के कारोबार को रोकने को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी. राज्य स्तर पर एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा. इसके अलावा अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए साझा अभियान चलाने पर भी नीति बनेगी. इसे भी पढ़ें -सदर">https://lagatar.in/ranchi-sadar-police-station-has-kept-rs-2-crore-57-lakh-recovered-from-criminals-court-said-change-rs-2000-notes/">सदर

थाना ने रखे हैं अपराधियों से बरामद 2 करोड़, 57 लाख, कोर्ट ने कहा, 2 हजार के नोट अवैध होने से पहले बदल दें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही