Search

 
 
 

झारखंड सरकार का खाओ पकाओ बजट : बाबूलाल

 
लूट खसोट की योजनाओं का है कॉपी पेस्ट Ranchi :  झारखंड विधानसभा में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट पेश किया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे अदूरदर्शी सोच और विकास विरोधी वाला बजट बताया. बाबूलाल ने कहा कि यह बजट राज्य के खजाने को केवल लुटने और लुटवाने वाला है. इसमें कोई दूरगामी सोच वाला लोक कल्याणकारी योजनाओं का समावेश नहीं है. केवल लूट खसोट की योजनाओं को कॉपी पेस्ट करते हुए ऑफिसर्स केलिए लूट के रास्ते को खुला रखा गया है. राज्य के किसानों को गठबंधन सरकार ने चार वर्ष पूर्व ही 2 लाख तक के ऋण माफी की बात कही थी. लेकिन सब खाली गया. युवाओं के बेरोजगारी भत्ता का भी वादा पूरी तरह विफल साबित हुआ. उल्टे इस सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर किसानों के साथ अन्याय किया. किसान अपने धान के बकाये के लिए भी चक्कर लगा रहे हैं. किसान बिचौलिए को धान बेचने के लिए विवश हुए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही