Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दही-चीनी खाएं और पेट की समस्या दूर भगाएं, इसके और भी हैं फायदे

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : यदि हम घर से कही जाते हैं तो तो दही-चीनी खाकर जाते हैं. दही-चीनी खाकर जाना शुभ माना जाता है. सालों से ऐसी धारणा है कि दही-चीनी खाकर जाने से सभी कार्य सफल होते हैं.  आपको बता दें कि दही चीनी खाने के पीछे केवल यही वजह नहीं है. इसके पीछे कई कारण है. दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है. इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है.

दही-चीनी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद

आपको बता दें कि सुबह खाली पेट दही खाने से सेहत अच्छी रहती है. यदि इसमें थोड़ी चीनी मिला दे तो इससे शरीर को दोगुना फायदा होता है. दही-चीनी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है.

इन लोगों को दही-चीनी खाने से बचें

आपको बता दें कि रात में दही-चीनी खाने से बचना चाहिए. यदि आपको सर्दी, खांसी या जुकाम है तो दही में चीनी नहीं मिलाएं. यदि आपको शुगर है तो भी आपको चीनी खाने से परहेज करना चाहिए. जिनको लोग डाइट पर हैं उन्हें दही-चीनी नहीं खानी चाहिए. क्योंकि इसमें कैलोरीज की मात्रा अधिक होती है.

दही-चीनी को सुपरफूड माना जाता


आपको बता दें कि दूध के बाद दही को ही सुपरफूड माना जाता है. यदि किसी को दूध पंसद नहीं है तो वो दही भी खा सकते हैं. दही खाने से पेट संबंधी बीमारी नहीं होती है. इसके सेवन से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है. दही और चीनी खाने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा भी सही रहती है. दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी-2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं. आइये आपको बताते हैं दही-चीनी खाने से क्या-क्या फायदा होता है.

दही-चीनी खाने से शरीर को मिलती है एनर्जी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/dahi-energy-1.jpg"

alt="" class="wp-image-80421"/>

एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह के समय दही चीनी खाने से सेहत अच्छी रहती है. इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा भी सही रहती है. इसको खाने से बॉर्डी को एनर्जी मिलती है. यदि आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा सही रहेगी तो आपके दिमाग को ऊर्जा मिलेगी. इसलिए मान्यता है कि कही जानें से पहले दही चीना खाकर जाना चाहिए. ताकि आप पूरे एनर्जी के साथ अपने काम को कर सकें.

दही-चीनी से पेट को मिलती है ठंडक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/thandak.jpg"

alt="" class="wp-image-80423"/>

सुबह दही-चीनी खाने से पेट को ठंडक मिलती है. आयुर्वेद का मानान है कि दही में चीनी मिलाकर खाने से ठंडा पदार्थ बनता है. इसको खाने से पेट की जलन दूर होती है. शरीर में अम्लता की समस्या भी कम होती है.

यूरिन में जलन की समस्या होती है कम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/urome.jpg"

alt="" class="wp-image-80427"/>

कई लोगों को यूरिन संबंधी समस्याएं होती हैं. ज्यादातर यूरिन की समस्या महिलाओं को होती है. जिन लोगों को यूरिन या फिर टॉयलेट में जलन होती है, उन्हें हर दिन दही-चीनी खाना चाहिए. जो लोग कम पानी पीते हैं, उन्हें दही-चीनी जरूर खानी चाहिए.दही में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12 की प्रचुर मात्रा होती है. 

पचान शक्ति होती है मजबूत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/06/Untitled-9-copy.jpg"

alt="" class="wp-image-80430"/>

दही-चीनी सुबह-सुबह खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है. इसे पचाना भी आसान होता है. दही खाने से पेट को भी हल्का रहता है. जिन्हें पाचन संबंधी समस्याएं होती है उन्हें दही या छाछ पीना चाहिए.  

आंतों के कैंसर से बचाता हैगुड बैक्टीरिया

दही में गुड बैक्टीरिया पाये जाते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं. ये बैक्टीरिया आंतों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. आपको बता दें कि दही चीनी खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है. दही खाने से आंतों के कैंसर से भी बचा जा सकता है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही