Search

 
 
 

जमकर खाया दही-चूड़ा और तिलकुट, मेधा डेयरी ने बेचा एक लाख 50 हजार किलो दही, 1000 क्विंटल बिका तिलकुट

 
Ranchi: मकर संक्रांति का पर्व राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है. पूजा-अर्चना का दौर जारी है. वहीं लोगों ने दही-चूड़ा और तिलकुट भी जमकर खाया. इस साल तिलकुट, चूड़ा और दही का कारोबार भी बूम पर रहा. मेधा डेयरी ने इस साल मकर संक्रांति पर एक लाख 50 हजार किलो दही बेचकर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया. पिछले सात मेधा डेयरी ने 96 हजार किलो दही की बिक्री की थी. मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक जयदेव विश्वास ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार दही की बिक्री बेहतर रही है. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-school-case-principal-instructed-to-stay-away-from-administrative-work/">धनबाद

स्कूल का मामलाः प्रिंसिपल को प्रशासनिक कार्यों से दूर रहने का निर्देश

एक हजार क्विंटल तिलकुट की खपत

इस साल राजधानी रांची में तिलकुट का कारोबार भी बूम पर रहा. लगभग एक हजार क्विंटल तिलकुट की खपत हुई. बाजार में खोवा, चीनी और गुड़ के तिलकुट उपलब्ध कराए गए तए. तिल और बदाम के लड्डू की भी खूब बिक्री हुई. सबसे अधिक डिमांड गुड़ के तिलकुट की रही.

इस रेट पर बिकी तिलकुट

• सामान्य तिलकुट- 250-280 रुपये प्रति किलो • स्पेशल तिलकुट - 300 से 320 रुपए प्रति किलो • खोवा वाला तिलकुट - 400 रुपए प्रति किलो • काला तिल और गुड़ के लड्डू- 400 रुपए प्रति किलो • सफेद तिल, गुड़ के लड्डू- 300 रुपए प्रति किलो • बादाम गुड़ के लड्डू- 200 रुपए प्रति किलो • तिलपट्टी- 300 रुपए प्रति किलो इसे भी पढ़ें -कोयला">https://lagatar.in/coal-trader-firing-case-ramgarh-police-arrested-a-criminal-of-rahul-dubey-gang/">कोयला

कारोबारी गोलीकांड : राहुल दुबे गिरोह के अपराधी को रामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही