Search

 
 
 

ECL प्रबंधन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पार्थसारथी दास को किया सम्मानित

 
Maithan :   ईसीएल मुगमा एरिया प्रबंधन ने गणतंत्र दिवस समारोह में डीवीसी के कुमारधुबी सब स्टेशन एवं पंचेत हाईडल सब स्टेशन के इंजीनियर इनचार्ज पार्थसारथी दास को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया. ईसीएल प्रबंधन ने पार्थसारथी दास को समारोह में विशेष अतिथि के रूप बुलाया और उनका जोरदार स्वागत किया. मुगमा एरिया के महाप्रबंधक आनंद ने दास को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

महाप्रबंधक आनंद ने दास की प्रशंसा की 

मौके पर महाप्रबंधक आनंद ने दास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उव्होंने अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक करते हुए राष्ट्र की सेवा की है. उनके बेहतर व उत्कृष्ट कार्य करने के कारण ईसीएल को निर्बाध बिजली मिला. इसलिए ईसीएल के कोलियरियों में रिकॉर्ड कोयला उत्पादन हो पाया. कहा कि डीवीसी के उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने में दास का मुख्य योगदान है. वे दिन हो या रात स्वयं तत्पर रहते हैं. इससे पहले पार्थसारथी दास को बेहतर कार्य के लिए विभिन्न संस्थानों ने चार बार विशेष रूप में सम्मानित कर चुका है. झारखंड सिरामिक संगठन भी दास को पुरस्कृत कर चुका है. डीवीसी ने भी बीते साल उन्हें सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के खिताब से नवाजा था. पार्थसारथी दास एक बेहतर इंजीनियर के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. वे हर समय लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं. गरीब एवं विवश रोगियों की सेवा लिए दास क्षेत्र में जाने जाते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही