Search

 
 
 

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन पर लगा ग्रहण! पाकिस्तानी फिल्म से कंटेट कॉपी करने का आरोप

 
LagatarDesk : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में उनकी फिल्म पृथ्वीराज सम्राट बुरी तरह से फ्लॉप हुई. अब उनकी अपकमिंग फिल्म `रक्षा बंधन` (Raksha Bandhan) भी विवादों में आ गयी है. रक्षाबंधन पर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि यह पाकिस्तानी फिल्म `लोड वेडिंग` (Load Wedding) की कॉपी है.

पाकिस्तानी फिल्म `लोड वेडिंग` जैसी ही है फिल्म रक्षाबंधन

बता दें कि पाकिस्तानी स्टार फहद मुस्तफा (Fahad Mustafa) और मेहविश हयात (Mehwish Hayat) की फिल्म `लोड वेडिंग` की कहानी भी काफी हद तक अक्षय की फिल्म के जैसी है. `लोड वेडिंग` में फहद के किरदार को अपनी प्रेमिका से शादी करने का मौका नहीं मिलता, क्योंकि उसकी बहन की शादी अटकी हुई है. इसके अलावा और भी दिक्कतों का सामना उसे करना पड़ता है.

अक्षय और भूमि की लव स्टोरी रह जाती है अधूरी

`रक्षाबंधन` फिल्म की कहानी भी एक भाई पर आधारित है, जो अपनी बहनों से बहुत प्यार करता है. बहनों की शादी की जिम्मेदारी भाई के कंधों पर रहती है. ट्रेलर में भूमि पेडनेकर और अक्षय कुमार की खूबसूरत केमिस्ट्री भी देखने को मिली है. हालांकि बहनों की जिम्मेदारी के कारण दोनों की लव स्टोरी अधूरी रह जाती है और वो शादी नहीं कर पाते हैं.

यूजर्स ट्वीट कर मेकर्स पर फिल्म को कॉपी करने का लगा रहे इल्जाम

कई यूजर्स ने `रक्षा बंधन` और `लोड वेडिंग` के ट्रेलर और पोस्टर को शेयर कर दावा किया है कि यह दोनों एक जैसी हैं. 2019 में आई `लोड वेडिंग` को कॉपी करने का आरोप अक्षय और फिल्म मेकर्स पर लगाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार की आने फिल्म ने डायरेक्टर नबील कुरैशी की फिल्म लोड वेडिंग से बहुत कुछ `उधार` लिया है. दूसरे की नकल करना अच्छा होता है ना? क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब नबील के काम को कॉपी किया गया है. दूसरे यूजर्स ने `रक्षा बंधन` और `लोड वेडिंग` को एक जैसा बताया है. दोनों फिल्मों के ट्रेलर भी वायरल हो रहे हैं. दोनों की कहानी के एक जैसा होने से पाकिस्तान के कई यूजर्स नाराज भी हैं.

रक्षाबंधन पर फिल्म होगी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म `रक्षा बंधन` 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन के खास मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर, सादिया खतीजा, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत, सहेजमीन कौर संग अन्य स्टार्स हैं. इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही