Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदन में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23, झारखंड का विकास दर 7.8 फीसदी

Ranchi : झारखंड विधानसभा में गुरुवार को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022-23 पेश की गई. सर्वेक्षण के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष (2022-23) में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.8 फीसदी है और वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसका 7.4 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक 2019-20 की आर्थिक मंदी और 2021-20 के कोरोना काल के बाद झारखंड की अर्थव्यवस्था एक बार फिर से पटरी पर लौटी है. राज्य का जीएसडीपी 2019-20 में केवल 1.1% बढ़ा और 2020-21 में 5.5% तक सिकुड़ गया. कोरोना ने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित किया था, लेकिन झारखंड में कोविड के दौरान संवेदनशील प्रबंधन के कारण राज्य की अर्थव्यवस्था देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कम गंभीर रूप से प्रभावित हुई थी. देश की वास्तविक जीडीपी में 6.6% की गिरावट आई थी, जबकि राज्य की वास्तविक जीडीपी में केवल 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी. 2021-22 में राज्य की विकास दर 8.2 फीसदी थी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-by-election-nda-candidate-sunita-chaudhary-continues-to-lead-leading-by-19007-votes-till-the-sixth-round/">रामगढ़

उपचुनाव: NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी की बढ़त बरकरार, छठे राउंड तक 19,007 वोट से चल रही आगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही