Search

 
 
 

धनबाद रेल मंडल में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर ईसीआरकेयू ने की भूख हड़ताल

 
Dhanbad : नई पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) की 14 शाखाओं ने सोमवार को भूख हड़ताल की. धनबाद में डीआरएम कार्यालय के निकट दुर्गा मंडप के सामने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हड़ताली कर्मियों ने धरना दिया. भूख हड़ताल में यूनियन की धनबाद शाखा एक व दो समेत धनबाद लाइन, पाथरडीह और कतरास शाखा के कर्मी शामिल रहे. केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष ने बताया कि भूख हड़ताल को रेलवे कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिला है. अपर महामंत्री केंद्रीय मोहम्मद जियाउद्दीन ने कहा कि यूनियन के आंदोलन का ही असर है कि गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों ने कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष, सोमिन दत्ता, धनबाद शाखा दो के अध्यक्ष एनके खवास, बसंत कुमार दुबे, इंदर मोहन सिंह, बीके साहू, प्रशांत बनर्जी,उपेंद्र मंडल,अमित शेखर सिंह आदि उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-time-has-come-for-the-farewell-of-the-state-government-dhullu-mahato/">धनबाद

: राज्य सरकार की विदाई का समय आ गया है- ढुल्लू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही