Ramgarh: रेलवे में यूनियनों की मान्यता प्राप्त करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा मतदान के विभिन्न चरणों की तिथियों की घोषणा कर दी गई है. इसके तहत ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) द्वारा हाजीपुर महाप्रबंधक मुख्यालय में 22 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की तैयारी की जा रही है. इस अवसर पर यूनियन ने उक्त तिथि को रेलकर्मियों की एक विशाल जनसभा करने का कार्यक्रम किया जाएगा. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा इस दिन उपस्थित रेलकर्मियों को संबोधित करेंगे और ईसीआरकेयू को पुनः बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान करेंगे. वहीं ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डीके पाण्डेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव भी अपने संबोधन में ईसीआरकेयू एवं फेडरेशन के उपलब्धियों को जनसभा में रेलकर्मियों के समक्ष रखेंगे. ईसीआरकेयू के पूर्व अपर महामंत्री तथा वरीय कॉमरेड बीके सिंह भी रेलकर्मियों को एक मजबूत यूनियन बनाने के लिए ईसीआरकेयू को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अपना संदेश रखेंगे. इस यंबंध में बरकाकाना शाखा कार्यालय में एक संक्षिप्त बैठक में मो ज़्याऊद्दीन के साथ एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा, सचिव महेंद्र प्रसाद महतो, संगठन मंत्री संजय कुमार, वरीय सदस्य सरयू प्रसाद, मुकेश कुमार, अभय प्रकाश, रामचंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे. ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पीएनएम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन ने कहा कि रेलवे में यूनियन को जोनल स्तर पर मान्यता प्राप्त करने के लिए रेलकर्मी अपने गुप्त मतदान द्वारा यूनियन का चुनाव करते आ रहे हैं. यह पद्धति 2007 से प्रारंभ किया गया जिसमें पूर्व मध्य रेलवे में ईसीआरकेयू ने भारी मतों से जीत हासिल की. छह वर्ष बाद 2013 में भी हुए चुनाव में पुनः ईसीआरकेयू को बहुमत मिला. 2019 के कोरोना के संक्रमण काल में रेल प्रबंधन चुनाव प्रक्रिया नहीं करा पाया और फिर विभिन्न राज्यों के विधान सभा एवं फिर संसदीय चुनाव में प्रशासनिक व्यस्तता के कारण भी यूनियन के चुनाव नहीं हो पाए. अंततः फेडरेशन के दबाव पर रेलवे बोर्ड ने 4 से 6 दिसम्बर को रेलवे में यूनियन के मान्यता प्राप्त करने के लिए चुनाव कराने की घोषणा की. इसके अंतर्गत नामांकन दाखिल करने के लिए ईसीआरकेयू ने 22 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की है. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-handed-over-appointment-letters-to-498-chos-said-government-is-serious-about-strong-health-system/">मुख्यमंत्री
ने 498 CHO को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा – मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सरकार गंभीर [wpse_comments_template]
रामगढ़: ECRKU दाखिल करेगा 22 को नामांकन पत्र
Leave a Comment