Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को प्रदीप यादव और उनके करीबियों के 12 ठिकाने पर छापेमारी की. इस दौरान ईडी ने प्रदीप यादव के करीबी पीएचईडी के ठेकेदार अजय कुमार झा उर्फ मिकी के यहां से 60 लाख रुपये बरामद किए हैं. इसके अलावा मनोज कुमार अकेला के यहां से करीब पांच लाख रुपये मिले हैं. वह अभी भागा हुआ है. वह सरकारी कर्मचारी है. वह राजस्व उपनिरीक्षक बताया जा रहा है. वह अपनी पत्नी के नाम पर टेंडर लेता था. ईडी को बहुत सारे डिजिटल उपकरण समेत पेनड्राइव मिले हैं, जिसकी जांच होगी.
ईडी की कार्रवाई, PHED के ठेकेदार अजय झा उर्फ मिकी के यहां से 60 लाख रुपये बरामद
Last Updated: May 31, 2023 12:00 AM (IST)