Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध खनन मामले में ED की कार्रवाई, साहिबगंज में 30 करोड का जहाज अटैच, देखें तस्वीरें

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अवैध खनन, टेंडर मैनेज कर कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच ईडी कर रही है. इस दौरान ईडी ने 30 करोड़  का पानी जहाज पोत को अटैच कर लिया है. एमवी इन्फ्रालिंक- III का मूल्य लगभग 30 करोड़ रुपये है. इससे पहले बीते 25 जुलाई को  झारखंड में अवैध खनन, रंगदारी आदि के मामले में ईडी ने छापेमारी के दौरान अवैध खनन कर ले जा रहे तीन हाइवा को पकड़ा था. ये सभी हाइवा दाहू यादव, पंकज मिश्रा और अन्य की मिलीभगत से चलाया जा रहा था. इसे लेकर मामला भी दर्ज किया गया है. इसे पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/jharkhand-congress-is-not-going-to-be-afraid-of-modi-governments-jackass-by-showing-fear-of-ed-rajesh-thakur/">ईडी

का डर दिखाकर मोदी सरकार की गीदड़ भभकी से झारखंड कांग्रेस डरने वाली नहीं : राजेश ठाकुर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/1-44.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/4-24.jpg"

alt="" width="720" height="397" />

अवैध खनन मामले में ईडी की तीसरे दिन भी जांच 

अवैध खनन मामले में ईडी की तीसरे दिन भी जांच जारी रही. मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मंडरो प्रखंड अंतर्गत मुंडली मौजा में बुधवार को ईडी की टीम तीसरे दिन की जांच के लिए पहुंची, अवैध खनन मामले में ईडी की टीम सबसे पहले जिला खनन कार्यालय पहुंची और वहां से हीरा भगत की पत्थर कंपनी वैष्‍णवी स्टोन वर्क्‍स द्वारा विगत तीन साल में किए गए स्टोन चिप्स के उत्पादन व डिस्पैच की जानकारी ली. पूरा आंकड़ा लेने के बाद ईडी की टीम पुनःतीसरे दिन दस्तावेज के आधार पर मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुण्डली मौजा में जांच के लिए पहुंची. मिर्जाचौकी चार नंबर स्थित पंकज मिश्रा के करीबी हीरा भगत के क्रशर प्लांट व खदान पहुंची. यहां ईडी की टीम ने हर पहलू पर जांच की. साथ ही पत्थर खदान की मापी करायी. अनुमान लगाया जा रहा है कि जितने लीजधारी को खनन करने के लिए जमीन लीज पर मिली है उससे अधिक क्षेत्र में खनन किया जा रहा है. जिसे लेकर ईडी की टीम ने खनन क्षेत्र की मापी करवायी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/2-40.jpg"

alt="" width="720" height="399" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/3-35.jpg"

alt="" width="720" height="388" /> साथ ही दो खदानों की भी जांच भी की गई. ईडी की टीम हर एक पहलू से अनियमितताओं की जांच कर रही है. सूत्रों की मानें तो जांच के के बाद मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलामारी मौजा स्थित है टिंकल भगत के क्रशर प्लांट और खदान की जांच करने ईडी की टीम जा सकती है. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ed-in-action-on-third-day-raid-on-crusher-plant-and-mine-of-heera-bhagat-close-to-pankaj-mishra/">साहिबगंज

: तीसरे दिन भी एक्शन में ईडी, पंकज मिश्रा के करीबी हीरा भगत के क्रशर प्लांट और खदान पर दबिश

सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को पूछताछ के लिए समन

ईडी ने मंगलवार को सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन भेजा है. ईडी ने अभिषेक प्रसाद को एक अगस्त को उपस्थित होने को कहा है. ताकि उनसे पूछताछ की जा सके. इससे पहले बीते 19 जुलाई को ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को पूछताछ के लिये बुलाया था. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. पंकज मिश्रा अभी ईडी की रिमांड पर हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है. उल्लेखनीय है कि ईडी की टीम साहिबगंज जिले में टेंडर मैनेज कर पसंद के लोगों को ठेका दिलाने और पत्थर का अवैध उत्खनन की जांच कर रही है. ईडी की टीम साहिबगंज में खनन विभाग और वन विभाग के कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है. इसी क्रम में ईडी ने पंकज मिश्रा को बीते 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही