Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनी लाउंड्रिंग मामले में ED ने फिर अटैच की पूर्व मंत्री एनोस एक्का की संपत्ति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आय से अधिक संपति के मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की ओरमांझी के कोइलारी स्थित संपति को ईडी ने अटैच किया है. बुधवार को ईडी की टीम ने एनोस एक्का कंस्ट्रक्शन की 6.25 लाख की संपत्ति को जब्त किया है. गौरतलब है कि आय से अधिक संपति के मामले में सीबीआई कोर्ट ने एनोस एक्का और उनके परिजनों को सात साल कैद की सजा सुनाई है. जिसके बाद सभी अभियुक्त होटवार जेल में हैं. ईडी द्वारा पहले भी एनोस एक्का के रांची, दिल्ली, सिमडेगा स्थित संपतियों को जब्त किया जा चुका है. बता दें कि साल 2005 में पहली बार कोलेबिरा से विधायक बनने के बाद एनोस एक्का अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे. इसके बाद दोबारा मधु कोड़ा की सरकार में भी मंत्री थे.

सीबीआई ने आय से अधिक संपति का दर्ज किया था केस

साल 2009 में एनोस एक्का के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया था. सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. साल 2020 में सीबीआई की कोर्ट ने एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनोन एक्का सहित परिवार के छह लोगों को सात साल कैद की सजा सुनाई थी. सजा सुनाये जाने के बाद वर्ष 2020 से ही अभियुक्त होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेट्रल जेल में है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-dvc-owes-2376-crores-state-government-should-not-mislead-the-public-deepak-prakash/">झारखंड

का डीवीसी के पास 2376 करोड़ बकाया, जनता को गुमराह न करे राज्य सरकार : दीपक प्रकाश

सात साल की सजा और 2 करोड़ का जुर्माना

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सात साल की सजा हुई है. कोर्ट ने उनपर दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पूर्व मंत्री मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित हैं. एनोस पर 20 करोड़ 31 लाख 77 हजार रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. ईडी की टीम ने कोइलारी स्थित खाता नंबर 62, प्लॉट नंबर 427, 428, 431, 432, एरिया 2 सात डिसमिल जमीन को जब्त किया है. इसे भी पढ़ें-बिस्मिल्लाह">https://lagatar.in/bismillah-khans-granddaughter-gang-raped-pleaded-for-justice-from-cm-yogi/">बिस्मिल्लाह

खां की नातिन से गैंगरेप, सीएम योगी से न्याय की गुहार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही