Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी आलोक रंजन को ED ने किया गिरफ्तार

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी आलोक रंजन को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार किया है. इससे पहले ईडी ने बीते 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. बीते 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी थी. इस दौरान लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज बरामद किये गये थे.

एसीबी ने इससे पहले आलोक रंजन को किया था गिरफ्तार

दिलचस्प बात यह है कि वकील नाम से जाना जाने वाला आलोक रंजन वही व्यक्ति हैं, जिन्हें 2019 में झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था. जब एसीबी ने विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा के जमशेदपुर स्थित परिसर में छापा मारा था और 2.67 करोड़ नकद बरामद किए थे. उक्त राशि आलोक रंजन के कमरे से बरामद की गई थी, जिसने यहां किराएदार के रूप में रहने का दावा किया था.बता दें कि ईडी ने वीरेंद्र राम के खिलाफ 2019 में उसके मातहत से बड़ी रकम की बरामदगी के सिलसिले में छापेमारी की थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही