Search

 
 
 

ED ने बड़गाईं के हल्का कर्मचारी भानू को किया गिरफ्तार, हेमंत और भानू को आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ

 
Vineet Abha Upadhyay/Saurabh Singh Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़गाईं के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानू प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर भूमि के सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने, मूल रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है. भानू प्रताप पहले से ही लैंड स्कैम से जुड़े केस में जेल में हैं और अब उन्हें उस मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है. ईडी की अब तक की जांच में यह पता चला है कि, भानू प्रताप ने बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन सहित अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने में हेमंत सोरेन की सहायता की. कोर्ट में ED के दिए आवेदन पर सोमवार को सुनवाई होगी.

राजस्व निरीक्षक भानू प्रताप की भूमिका

ईडी ने रांची के मोरहाबादी में 4.55 एकड़ वाली रक्षा मंत्रालय की भूमि के फर्जी अधिग्रहण से संबंधित एक अन्य मामले की जांच के दौरान पाया कि राजस्व निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद इसमें शामिल एक सिंडिकेट का हिस्सा थे. पिछले साल 9 फरवरी को हुई छापेमारी में ED ने भानू प्रताप प्रसाद के पास से कई भूमि के रिकॉर्ड (विशेष रूप से स्वामित्व विवरण) जो दूसरों के कहने पर तैयार किया गया था, वह बरामद किया था. 13 अप्रैल, 2023 को ED की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी संपत्ति दस्तावेजों के 11 ट्रंक और 17 मूल रजिस्टर जब्त किए गए. भानू प्रताप प्रसाद और इस जमीन-हथियाने वाले सिंडिकेट के छह अन्य सदस्यों को अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 14 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया गया था. उसके मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए थे, जिससे यह पता चलता है कि कैसे वह अवैध रूप से संपत्ति हासिल करने के लिए हेमंत सोरेन सहित अन्य व्यक्तियों के साथ साजिश रचने में शामिल था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही