Search

 
 
 

बड़ी खबर : ईडी ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को किया गिरफ्तार

 
Ranchi : हजारीबाग के चर्चित कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को ईडी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की सुबह ईडी की टीम इजहार अंसारी के मिल्लत कॉलोनी स्थित घर और कुजू ओपी क्षेत्र स्थित कोयला प्लांट में पहुंचकर छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद ईडी की टीम ने शाम में इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले तीन मार्च 2023 में भी ईडी ने इजहार अंसारी के घर पर छापा मारा था. छापेमारी सुबह से शुरू हुई थी जो देर रात तक चली थी. इस दौरान ईडी ने इजहार अंसानी के ठिकाने से तीन करोड़ से ज्यादा नकद बरामद किये थे.

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल से जुड़ा है मामला

कोल लिंकेज प्रकरण से जुड़े मामले को लेकर इजहार अंसारी के ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि निलंबित आईएएस पूजा सिंघल जब खनन सचिव थीं, उस समय इजहार अंसारी ने बड़े पैमाने पर कोयले से अवैध कमाई की थी. इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां है. इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर कोयला तस्करी के पैसों को इधर-उधर किया जाता था. ईडी की टीम इजहार अंसारी की सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुटी है. इस मामले में ईडी ने पिछले दिनों राज्य भर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

चरही के इंदिरा गांव के रहने वाले हैं इजहार

हजारीबाग के पगमिल रोड में मिल्लत कॉलोनी मोहल्ला में रह रहे कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी का पैतृक घर चरही के इंदिरा पंचायत में है. वे वर्ष 1981-82 (40 वर्षों) से कोयला के कारोबार से जुड़े हैं. इजहार अंसारी के पिता का नाम स्व. राशिद मियां है. उनके छह पुत्र में बड़ा बेटा आलम अंसारी, इजहार अंसारी, मिन्हाज अंसारी, यूनुस अंसारी, सहदुल मियां और स्व. अब्दुल अजीज है. अब्दुल अजीज की मौत साल 2000 में विधानसभा चुनाव प्रचार में कुमार महेश सिंह की रैली में उग्रवादी हमले में हुई थी. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-plfi-supremo-dinesh-gops-aide-nivesh-kumar-for-3-more-days/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश कुमार से 3 दिन और पूछताछ करेगी ED
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही