Ranchi : बालू घोटाला मामले में Enforcement Directorate (प्रवर्तन निदेशालय) ने धनबाद के पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह को गिरफ्तार किया है. इस मामले में ED धनबाद के जगनारायण सिंह और सतीश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह आदित्य मल्टीकॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डायरेक्टर हैं. पुंज सिंह जगनारायण सिंह और उनके बेटे सतीश कुमार के साथ मिलकर बालू का कारोबार करते हैं. धनबाद से यह तीसरी गिरफ्तारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुंज सिंह को बुधवार को ईडी ने कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.
बालू घोटाला मामले में ED ने धनबाद के पुंज सिंह उर्फ पूरण सिंह को गिरफ्तार किया
Leave a Comment