Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने बिल्डर ज्ञान प्रकाश सरावगी को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में ज्ञान प्रकाश सरावगी को गिरफ्तार किया है. एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को 31.24 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया. ईडी ने उसके पुलिस रिमांड के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

धोखाधड़ी के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी थी

इससे पहले सीबीआई ने 2018-19 में ज्ञान प्रकाश सरावगी और उसके साथियों के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया से 31.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज की थी. बैंकों के साथ की गई पीएमएलए के तहत पूछताछ से पता चला कि आरोपी व्यक्तियों ने अन्य बैंकों के साथ 75 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है. ज्ञान प्रकाश सरावगी और उसके सहयोगियों ने मेसर्स सनबीम डीलर्स प्रा. लिमिटेड, मेसर्स ग्लोबल ट्रेडर्स, मेसर्स बद्री केदार उद्योग प्रा लिमिटेड, मेसर्स सरावगी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स, मेसर्स श्रीराम कॉमट्रेड प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स द्वारिकाधीश उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया के साथ-साथ यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (अब पंजाब नेशनल बैंक में विलय) को धोखा दिया. इसे भी पढ़ें - दीपक">https://lagatar.in/deepak-prakash-raised-the-issue-of-16-closed-mines-of-jharkhand-in-parliament/">दीपक

प्रकाश ने संसद में उठाया झारखंड के 16 बंद खदानों का मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही