Search

 
 
 

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

 
 Ranchi :  जमीन घोटाला मामले में ईडी ने जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया हैं, उसमें अंतू तिर्की के अलावा  प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद शामिल हैं. इससे पहले ईडी द्वारा चारों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए मंगलवार  देर शाम ईडी ऑफिस लाया गया था. पूछताछ के बाद देर रात सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

एक साथ कई ठिकानों पर ईडी ने की थी छापामारी

मंगलवार की सुबह ईडी की टीम जेएमएम नेता अंतू तिर्की के बरियातू मेडिकल चौक स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी ली. अंतू तिर्की के अलावा टीम विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकाने के साथ साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय और कपड़ा कारोबारी इरशाद के ठिकाने पर भी ईडी ने छापामारी की. बता दें कि इससे पहले भी जमीन घोटाला मामले में विपिन सिंह, शेखर कुशवाहा और प्रियरंजन सहाय के यहां ईडी द्वारा छापेमारी की गयी थी. एक बार फिर से इनके यहां दबिश दी गयी है.

सद्दाम से पूछताछ के बाद ईडी ने की छापेमारी

ईडी ने नौ अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम को गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. सद्दाम से मिली जानकारी के बाद ईडी की टीम ने छापेमारी की. बता दें कि रांची में सेना की जमीन के साथ साथ जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने पिछले साल कार्रवाई की थी. इसमें रांची के पूर्व डीसी और आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचलों के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही