Search

 
 
 

ED ने पीके मिश्रा से पूछा, पत्थर खनन पर बड़हरवा SDPO रहते क्या की कार्रवाई ?

 
Ranchi: साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में ईडी ने मंगलवार को डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा से दिनभर पूछताछ की. उनसे बड़हरवा टोल प्लाजा के टेंडर विवाद मामले में महज 24 घंटे के भीतर सुपरविजन कर मंत्री आलमगीर आलम व बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को क्लीन चिट देने के मामले में पूछताछ की गई. इस दौरान ईडी ने उनसे पूछा, अवैध पत्थर खनन मामले में उन्होंने बड़हरवा के एसडीपीओ रहते हुए क्या कार्रवाई की. प्रमोद मिश्रा से इससे पहले भी पूछताछ हो चुकी है. उनपर पंकज मिश्रा से न्यायिक हिरासत की अवधि में गलत तरीके से मिलने का भी आरोप है.

कोर्ट के आदेश के बाद ED के समक्ष हाजिर हुए थे पीके मिश्रा

झारखंड के साहिबगंज में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में डीएसपी प्रमोद मिश्रा से छह मार्च 2023 को ईडी ने पूछताछ की थी. इससे पहले ईडी डीएसपी मिश्रा को चार बार समन भेज चुकी थी,लेकिन वे एजेंसी के दफ्तर नहीं पहुंचे. समन के खिलाफ डीएसपी प्रमोद मिश्रा झारखंड हाईकोर्ट गए, लेकिन कोर्ट ने भी उन्हें एजेंसी के सामने हाजिर होने का आदेश दे दिया. डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने बड़हरवा टेंडर विवाद, मारपीट, धमकी मामले के दो मुख्य आरोपित मंत्री आलमगीर आलम और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को महज 24 घंटे के भीतर बिना ठोस जांच के ही क्लीन चिट दे दी थी. ईडी ने पुलिस की कई खामियों को पकड़ा और इसी मामले में उनका बयान लेना चाहती है.

बर्लिन अस्पताल के जमीन मामले प्रीति कुमार से कल होगी पूछताछ

बरियातू रोड स्थित बर्लिन अस्पताल के जमीन मामले में प्रीति कुमार से ईडी कल (20 मार्च) पूछताछ करेगी. इससे पहले उनसे बीते 12 जनवरी को ED पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने जमीन घोटाला मामले की जांच के दौरान पिछले साल 13 अप्रैल 2023 को बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप के घर पर रेड किया था. उस दौरान भानु के घर से एक बड़े बक्से में भारी मात्रा में जमीनों के दस्तावेज मिले थे. रांची डीसी के आदेश पर इस मामले में सदर थाने में एफआईआर भी दर्ज हुई थी. ईडी को जांच के क्रम में यह जानकारी मिली थी कि कई दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर और कुछ को गायब कर जमीनों की हेराफेरी की गई है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी को बरियातू फायरिंग रेंज के पास की आठ एकड़ जमीन और बर्लिन अस्पताल की जमीन की भी जानकारी मिली थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही