Search

 
 
 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्ति ईडी ने कुर्क की

 
NewDelhi :  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ ईडी ने एक बार फिर एक्शन लिया है. एजेंसी ने बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत शिल्पा और राज कुंद्रा की 98 करोड़ की चल और अचल संपत्ति कुर्क की है. इसमें जुहू में स्थित एक फ्लैट भी शामिल है, जो वर्तमान में शिल्पा शेट्टी के नाम पर है. वहीं ईडी ने पुणे में स्थित आवासीय बंगला और इक्विटी शेयर भी जब्त किये हैं, जो राज कुंद्रा के नाम पर है.

अमित भारद्वाज से राज ने लिये थे 285 बिटकॉइन

बता दें कि ईडी ने बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाला मामले की जांच वैरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी, दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कई एजेंट के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. ईडी ने इन लोगों पर बिटकॉइन के रूप में प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न देने का झूठा वादा करने का आरोप लगाया. साथ ही ईडी ने आरोप लगाया कि प्रवर्तकों ने निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर उनसे बिटकॉइन (2017 में 6,600 करोड़ रुपये मूल्य) के रूप में भारी मात्रा में धनराशि एकत्र की. ईडी का यह दावा है कि राज कुंद्रा ने यूक्रेन में एक बिटकॉइन माइनिंग फार्म लगाने के लिए बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाला के मास्टरमाइंड और प्रोमोटर अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन लिये, जो अभी भी राज कुंद्रा के पास है. वर्तमान में 285 बिटकॉइन की कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही