Ranchi: कोलकाता में गिरफ्तार अधिवक्ता राजीव कुमार को ईडी ने रिमांड पर लेने के बाद रांची ले आयी है. रांची लाते ही सबसे पहले उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया यहां उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया. कानूनी लड़ाई के बाद ईडी को एडवोकेट राजीव कुमार की रिमांड मिली है. रांची स्थित पीएमएलए कोर्ट के आदेश के आलोक में ईडी की टीम राजीव कुमार को रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को कोलकाता पहुंची थी. न्यायालय के आदेश के आलोक में शनिवार को रिमांड पर लेना था. लेकिन, कोलकाता पुलिस ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर राजीव कुमार को कोलकाता में ही रहने देने की मांग की थी.
लोपेज और बेन एफ्लेक ने दूसरी बार की शादी, जुलाई में भी रचाई थी शादी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rrr-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
से अभद्रता करने के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा में महापंचायत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/rrrr-3-3.jpg"
alt="" width="600" height="350" />
समय सबकुछ बताएगा-राजीव कुमार
अधिवक्ता राजीव कुमार को जब सदर अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया तो हमने जब उनसे सवाल किया कि आखिर ऑडियो कॉल रिकॉर्ड और उनको पैसे देने लेने की बात की क्या सच्चाई है? उन्होंने सधे हुए शब्दों में बताया कि टाइम विल टेल यानी समय सब कुछ बताएगा. अभी हमें इस पर कुछ भी नहीं कहना है. इसे भी पढ़ें-जेनिफर">https://lagatar.in/jennifer-lopez-and-ben-affleck-get-married-for-the-second-time-in-a-month-photos-go-viral/">जेनिफरलोपेज और बेन एफ्लेक ने दूसरी बार की शादी, जुलाई में भी रचाई थी शादी
alt="" width="600" height="400" />
कोलकाता पुलिस कोलकाता में रखना चाहती थी
गौरतलब है कि इसके लिए कोलकाता पुलिस की ओर से दलील दी गयी थी कि राजीव कुमार को 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था. घटना से संबंधित एक ऑडियो भी पुलिस को मिली है जिसमें रुपयों के लेन-देन की बात है. मामले की जांच के लिए अभियुक्त की आवाज का नमूना लेना जरूरी है, इसलिए अभियुक्त को कोलकाता में ही रहने का आदेश दिया जाये.जनहित याचिका के लिए पैसे मांगने का आरोप
बता दें कि 31 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता से गिरफ्तारी हुई थी. आरोप है कि झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका में राहत पहुंचाने के नाम पर अधिवक्ता राजीव कुमार ने पहले 10 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में एक करोड़ रुपये देने की बात तय हुई. पहली किस्त में 50 लाख रुपये लेने के लिए ही राजीव कुमार कोलकाता आये थे. इसे भी पढ़ें-महिला">https://lagatar.in/mahapanchayat-in-noida-in-support-of-shrikant-tyagi-who-is-in-jail-for-indecency-with-a-woman/">महिलासे अभद्रता करने के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी के समर्थन में नोएडा में महापंचायत
alt="" width="600" height="350" />
Leave a Comment