Ranchi : ईडी के अधिकारियों ने दावा किया है कि लालू परिवार ने अपराध से 600 करोड़ की संपत्ति बनाई है. प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को बताया कि भारतीय रेल के नौकरियों के बदले जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ छापों में एक करोड़ रुपये की अघोषित नगदी जब्त की है. साथ ही अपराध के माध्यम से प्राप्त 600 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है. धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने शनिवार को पदभार संभाल लिया. उन्होंने निवर्तमान डीआरएम आशीष बंसल से पदभार ग्रहण किया. नए डीआरएम ने पदभार लेने के बाद भरोसा दिलाया कि वह धनबाद डिवीजन को नंबर एक के स्थान पर बरकरार रखने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने धनबाद के रेल अधिकारियों के साथ परिचय बैठक भी की. वैज्ञानिकों का मानना है कि वे अगले 20 वर्षों में हजारों ग्रहों पर जीवन खोज पाएंगे. बोल-चाल की भाषा में इन्हें परग्रही जीवन, एलियंस कहते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि आधुनिक टेलिस्कोप से ब्रह्मांड में कहीं भी मौजूद जैव हस्ताक्षर या बायो सिग्नेचर की पहचान कर सकते हैं. अभी हमारे पास एक ही प्रकार के जैव हस्ताक्षर हैं जो हमारे यानि पृथ्वी पर जीवन के हैं. अगले दस से 20 वर्षों में ऐसे हजारों जैव हस्ताक्षर के मिलने की उम्मीद कर सकते हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने गरीबों को पक्के आशियाने का ख्वाब तो दिखाया लेकिन इनकी कीमतों ने उनकी गरीबी का मजाक बनाकर रख दिया है. टू बीएचके फ्लैट के लिए इन गरीबों को 8.5 लाख रुपये अदा करने होंगे. दो वक्त की रोटी भी बामुश्किल जुटा पाने वाले ये गरीब 8.5 लाख रुपये कहां से लाएंगे, यह सबसे बड़ा सवाल है. ऐसे में फिलहाल गरीबों ने इन आवासों से दूरी बना ली है और सरकारी योजना अपने लक्ष्य से भटकती दिखाई दे रही है. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/1-7.jpeg"
alt="" width="1013" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/2-7.jpeg"
alt="" width="1209" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-7.jpeg"
alt="" width="1600" height="1516" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-7.jpeg"
alt="" width="1302" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-6.jpeg"
alt="" width="1322" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6-6.jpeg"
alt="" width="1337" height="1600" />

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/8-8.jpeg"
alt="" width="1600" height="1279" /> [wpse_comments_template]
Leave a Comment