Search

 
 
 

ED कोर्ट ने जेल अधीक्षक से पूछा - कब से जेल में हैं पूजा सिंघल, मंगलवार तक दें जानकारी

 
Ranchi: नए कानून के तहत जेल से रिहा करने के लिए निलंबित IASपूजा सिंघल की ओर से दायर याचिका पर रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. पूजा सिंघल की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया है कि पूजा सिंहल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि कितनी हुई है. पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और स्नेह सिन्हा ने बहस की. कोर्ट ने जेल अधीक्षक को मंगलवार तक उक्त जानकारी देने का निर्देश दिया है. पूजा सिंघल के अधिवक्ता के मुताबिक, नए क़ानून के अनुसार किसी मामले में लंबे समय से जेल में बंद आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि उक्त मामले में दी जाने वाली सजा की एक तिहाई है तो उसे बेल दी जा सकती है. इसे भी पढ़ें -ईवीएम,">https://lagatar.in/evm-vote-percentage-issue-election-commission-ready-to-answer-congress-called-on-december-3/">ईवीएम,

वोट प्रतिशत मामला :  चुनाव आयोग कांग्रेस को जवाब देने को तैयार, तीन दिसंबर को बुलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही