Ranchi : जमीन घोटाला मामले में ईडी तीन राज्यों में कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान ईडी को बड़गाईं सीआई भानु प्रताप के सिमडेगा स्थित घर से जमीन संबंधी कई दस्तावेज मिले हैं. जिसके बाद ईडी की टीम भानु प्रताप प्रसाद को अपने साथ ले गई है. ईडी के टीम ने पत्रकारों के कोई सवाल का जवाब नहीं दिया. भानु प्रताप प्रसाद को ईडी ने हिरासत में लिया है. ईडी की टीम उन्हें अपने साथ वाहन पर बैठाकर सिमडेगा से रांची की ओर निकल गई है. इसको लेकर संभावना जताई जा रही है कि भानु प्रताप प्रसाद से ईडी की टीम पूछताछ करेगी. बताते चलें कि भानु की पहले भी दो बार गिरफ्तारी हो चुकी है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BADGAI1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />बता दें कि सीआई भानू प्रताप के सिमडेगा स्थित घर से जमीन संबंधी कई दस्तावेज ईडी ने बरामद किये हैं. बताया जा रहा है कि सीआई भानू प्रताप जमीन संबंधी कागजातों को घर में छिपाकर रखता था. जरूरत पड़ने पर घर से संबंधित जमीन के कागजात में छेड़छाड़ कर जमीन की अवैध तरीके से खरीद और बिक्री की जाती थी.
इसे भी पढ़ें -ED">https://lagatar.in/ed-raid-seal-paper-of-kanke-zone-and-fake-seal-calcutta-registrar-office-recovered-officer-khans-hideout/">ED
रेड : अफसर खान के ठिकाने से कांके अंचल का मुहर पेपर व कलकत्ता रजिस्ट्रार ऑफिस का फर्जी सील बरामद [wpse_comments_template]
Leave a Comment