Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व CM हेमंत के खिलाफ ED ने दायर की PC, 5500 पेज में दी विस्तृत जानकारी, कैसे और किसके सहयोग से हुई मनी लॉन्ड्रिंग

ईडी ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में सात घंटे से ज्यादा देर तक की गयी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को किया था गिरफ्तार

 Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दाखिल कर दी है. आज शनिवार को रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ़ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) के विशेष कोर्ट में ED के अधिकारियों ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दाखिल की है. लगभग साढ़े पांच हजार पन्नों की प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) जमा की गई है, जिसमें कोर्ट को यह विस्तृत जानकारी दी गई है कि लैंड स्कैम के जरिये हुये मनी लॉन्ड्रिंग में किसकी क्या भूमिका है. ED ने जो PC दायर की है उसमें हेमंत सोरेन के साथ बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप, आर्किटेक्ट् विनोद सिंह, हिलेरीयस कच्छप और राजकुमार पाहन का नाम शामिल है.

ED की प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) पर कोर्ट जल्द ही संज्ञान ले सकता है

ED की प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) पर कोर्ट जल्द ही संज्ञान ले सकता है. 21 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने 5 अप्रैल तक उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी है. हेमंत सोरेन फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

31 जनवरी की रात ईडी ने सीएम को किया था गिरफ्तार

बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में सात घंटे से ज्यादा देर तक की गयी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही