Ranchi: इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी चयनिका समेत तीन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केस दर्ज किया है. सभी लोगों के ऊपर अवैध तरीके से की गई कमाई को मनी लाउंड्रिंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, उसमें आशुतोष कुमार ,उनकी पत्नी चयनिका कुमारी और रिश्तेदार केशव वत्स शामिल हैं. ईडी ने सीबीआई के दर्ज केस के अनुसंधान में आशुतोष कुमार एवं अन्य पर मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप पाया है, इसके बाद केस दर्ज किया गया.
पूर्व डीजीएम आशुतोष कुमार, उनकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ ED ने किया केस दर्ज
Last Updated: Mar 18, 2024 12:00 AM (IST)