Search

 
 
 

Breaking : ईडी ने 55 करोड़ के GST घोटाले में बाप-बेटा के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, 32 करोड़ की संपत्ति जब्त

Ranchi News : ईडी ने GST घोटाले की जांच के दौरान इन व्यापारियो के जमशेदपुर स्थित ठिकानों पर 30 सितंबर को छापा मारा था. साथ ही देर रात बाप-बेटे को गिरफ्तार किया था.
 
फाइल फोटो.

Ranchi News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने GST घोटाले में जमशेदपुर के स्क्रैप व्यापारी ज्ञान चंद जयसवाल उर्फ बबलू जयसवाल और उसके बेटे राज जैसवाल के खिलाफ आरोपपत्र (Prosecution Complain) दायर किया है. साथ ही 32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. दोनों आरोपित बाप-बेटे हैं.


ईडी ने GST घोटाले की जांच के दौरान इन व्यापारियो के जमशेदपुर स्थित ठिकानों पर 30 सितंबर को छापा मारा था. साथ ही देर रात बाप-बेटे को गिरफ्तार किया था. ईडी ने इन दोनों व्यापारियों के खिलाफ जांच पूरी कर आरोपपत्र दायर किया. बाप-बेटों का संबंध GST घोटाले के सरगना शिवकुमार देवड़ा से है.


ईडी द्वारा दायर आरोपपत्र में बाप-बेटे को GST घोटाले के सरगना शिव कुमार देवड़ा के गिरोह से संबंधित बताया गया है. बाप-बेटे ने अपने कर्मचारियों के नाम पर कंपनियां बनाईं और उसके नियंत्रण अपने पास रखा. इन कंपनियों के सहारे सामग्रियों की वास्तविक खरीद-बिक्री के बिना फर्जी बिल बनाया.


 इन फर्जी बिलों को एक-दूसरी कंपनियों के साथ आदान प्रदान पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का गलत लाभ लिया. जांच में पाया गया कि बाप-बेटे ने GST घोटाले का अंजाम देने के लिए सात कंपनियों का इस्तेमाल किया. इसमें जय भोले इंटरप्राइजेज, मेसर्स वाइब्रेंट स्क्रैप प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स एगलोमा व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ब्लूय स्टील प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स एंजीला सप्लायर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स गगनदीप आयरन प्राइवेट लिमिटेड और असीम मेटल प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल है.


ईडी ने जांच में पाया कि बाप-बेटे का संबंध GST घोटाले के सरगना शिव कुमार देवड़ा से है. बाप-बेटे ने अपनी कागजी कंपनियों और देवड़ा की कागजी कंपनियों के बीच फर्जी व्यापार दिखाया और ITC का गलत लाभ लिया. जयसवाल बंधुओं ने फर्जी व्यापार दिखाकर ITC का लाभ लेने के लिए देवड़ा की पांच कंपनियों के साथ व्यापार दिखाया. इन कंपनियों में मेसर्स भूमि लाइट मेटल उद्योग, मेसर्स एक्सेला मेटल व्यापार प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स इनवाल मेटल इंटरप्राइजेज, मेसर्स एन मेटल प्राइवेट लिमिटेड और पावापुरी व्यापार प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल है. बाप-बेटे ने देवड़ा की कागजी कंपनियों के साथ व्यापार दिखाकर मेसर्स केदार नाथ ट्रेक्जिम के नाम पर 32 करोड़ रुपये और मेसर्स जय भोले इंटरप्राइजेज के नाम पर 23 करोड़ रुपये का गलत ITC का लाभ लिया.


बाप-बेटे ने अपनी जालसाजी को छिपाने के लिए फर्जी रिटर्न दायर किया. इसके लिए कोलकाता के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) का सहारा लिया. इसके लिए रुपये देकर प्रति फर्जी टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने पर 2000-3000 रुपये का भुगतान किया. ईडी ने GST घोटाले की कमाई से अर्जित 32 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. जब्त की गयी संपत्ति में कोलकाता स्थित ज्ञान चंद जयसवाल का मकान और झारखंड में खरीदी गयी अचल संपत्ति शामिल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही