Search

 
 
 

ईडी ने PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नियों सहित 20 के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप सहित 20 के खिलाफ आरोप पत्र (Prosecution Complain) दायर कर दिया है. ईडी ने दिनेश गोप की दो पत्नियों और मनी लाउंड्रिग में मदद करने वाली कंपनियों को भी आरोपित किया है. ईडी द्वारा दिनोश गोप के खिलाफ दायर किया जाने वाला यह दूसरा आरोप पत्र है. इसमें PLFI पर लेवी के रूप में 20 करोड़ रुपये वसूले जाने आरोप लगाया गया है. साथ ही लेवी की इस रकम में से 3.36 करोड़ का मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप लगाया है.
 
  • PLFI पर लेवी के रूप में 20 करोड़ रुपये वसूले जाने आरोप.
  • लेवी की इस रकम में से 3.36 करोड़ का मनी लाउंड्रिंग किया.
  • मनी लॉउंड्रिंग के लिए हवाला कारोबारियों का इस्तेमाल किया.
  • दोनों पत्नियों के नाम शेल कंपनियां बनाकर की मनी लाउंड्रिंग.

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप सहित 20 के खिलाफ आरोप पत्र (Prosecution Complain) दायर कर दिया है. ईडी ने दिनेश गोप की दो पत्नियों और मनी लाउंड्रिग में मदद करने वाली कंपनियों को भी आरोपित किया है. ईडी द्वारा दिनोश गोप के खिलाफ दायर किया जाने वाला यह दूसरा आरोप पत्र है. इसमें PLFI पर लेवी के रूप में 20 करोड़ रुपये वसूले जाने आरोप लगाया गया है. साथ ही लेवी की इस रकम में से 3.36 करोड़ का मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप लगाया है.

 

जानकारी के मुताबिक ईडी ने PLMA के विशेष न्यायाधीश की अदालत में 18 अक्तूबर को दूसरा आरोप पत्र दायर किया है. ईडी ने जांच में पाया है कि दिनेश गोप ने कोयला व्यापारियों, ठेकेदारों से सुनियोजित तरीके से लेवी की वसूली की. लेवी के रूप में वसूली गयी रकम की लॉउंड्रिंग में उसने मास्टर माइंड की भूमिका निभाई. दिनेश ने लेवी की रकम की लॉउंड्रिग के लिए अपनी दोनों पत्नियों के नाम पर बनी शेल कंपनियों का भी इस्तेमाल किया. उसने अपनी पत्नी शकुंतला कुमारी और हीरा देवी के नाम पर शेल कंपनियां बनायी थी. इन कंपनियों के सहारे कागजी व्यापार दिखार कर लेवी की रकम को बैंकिंग चैनलों में डाला.

 

लेवी की रकम की लॉउंड्रिंग के लिए हवाला कारोबारियों का इस्तेमाल किया. इसके अलावा स्थानीय Money Operator का भी इस्तेमाल किया. लेवी की रकम को बैंकिंग चैनलों में डालने के बाद उससे महंगी गाड़िया खरीदीं. अपने परिवारिक खर्चो पर इस्तेमाल किया. पारिवरिक सदस्यों के नाम पर बैंक में FIX DEPOSIT किया. ईडी द्वारा इससे पहले निवेश कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. इसमें चार करोड़ रुपये की लॉउंड्रिंग का पता लगाया गया था. निवेश ने चार करोड़ रुपये की लॉउंड्रिंग की थी. इसमे से दो करोड़ रुपये दिनेश गोप से संबंधित थे.

 

ईडी द्वारा आरोपित व्यक्तियों और कंपनियों का नाम

  • निवेश कुमार, धुर्वा आदर्श नगर निवासी
  • दिनेश गोप, PLFI सुप्रीमो
  • सुमंत कुमार, मेसर्स आदि शिव शक्ति मिनरल्स पाइवेट लिमिटेड
  • शकुंतला कुमारी, निदेशक आदि शिव शक्ति मिनरल्स, मेसर्स भाव्या इंजीकॉन
  • हीरा देवी, मेसर्स शिव शक्ति समृद्धि इंफ्रा प्राइवेट लिमिटे़ड
  • विनोद कुमार, मधुकम निवासी
  • चंद्रशेखर कुमार, मेसर्स रेखा पेट्रोलियम के मालिक
  • नंद किशोर महतो, दिनेश का मददगार
  • मेसर्स शिव शक्ति समृद्धि प्राइवेट लिमिटेड
  • मेसर्स भाव्या इंजीकॉन
  • मेसर्स शिव आदि शक्ति मिनरल्स
  • जितेंद्र कुमार, सिंह मोड़ प्रेम नगर निवासी
  • नंद लाल स्वर्णकार, छत्तरपुर दिल्ली निवासी
  • जनार्दन कुमार सोनी, हरमू बाईपास निवासी
  • विनय कुमार जालान, कार्ट सराय रोड अपर बाज़ार निवासी
  • फुलेश्वर गोप, खूंटी निवासी
  • जय प्रकाश सिंह भुईयां, रनिया निवासी
  • अरूण कुमार उर्फ अमित जयसवाल, तोरपा निवासी
  • अरूण गोप, लापुंग निवासी
  • फैसले मूसा, डोरंडा कुम्हार टोली निवासी
  • मेसर्स  रिंकियोहेन मार्केटिंग, हटिया रांची
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही