Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया दर्ज

LagatarDesk : बॉलीवुड प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज किया है. प्रोड्यूसर पर 31 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. दरअसल प्रेरणा को आज यानी 20 जुलाई को ईडी के सामने पेश होना था. लेकिन वो ईडी के सामने पेश नहीं हुईं. जिसके बाद उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया.

2018 में जेल की हवा खा चुकी हैं प्रेरणा अरोड़ा

जानकारी के अनुसार, प्रेरणा के वकील ईडी के दफ्तर पहुंचे और समय मांगा. प्रेरणा अरोड़ा इस वक्त मुंबई में नहीं हैं. किसी ऑफिशियल काम को लेकर शहर से बाहर हैं. मालूम हो कि करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के आरोप में प्रेरणा पहले ही जेल जा चुकी हैं. इकॉनामिक ऑफेंस विंग (EOW) ने उन्हें 2018 में गिरफ्तार किया था. तब वह करीब 8 महीने जेल में रही थीं.

फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए 31 करोड़ का लिया था लोन 

बता दें कि प्रेरणा KriArj एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस चलाती हैं. प्रेरणा ने प्रोडक्शन हाउस के सह-संस्थापक अर्जुन एन कपूर और प्रतिमा कपूर के साथ मिलकर केदारनाथ और पैडमैन फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए 31 करोड़ का लोन लिया था. लेकिन उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल केदारनाथ को प्रोड्यूस करने में लगा दिया. जिसके बाद आर्थिक अपराध शाखा ने प्रेरणा के खिलाफ फरवरी 2019 में 176 पेज की चार्टशीट दायर की थी. उन पर 31 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है. बता दें कि प्रेरणा के प्रोडक्शन हाउस ने ‘रुस्तम’, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’, ‘पैडमेन’, केदारनाथ और ‘परी’ जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही