Search

 
 
 

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश के खिलाफ ED ने दाखिल की प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन

 
Ranchi : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के सहयोगी निवेश कुमार के खिलाफ ईडी ने प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दाखिल कर दिया है. अपनी PC में एजेंसी ने कोर्ट को यह जानकारी दी है कि निवेश दिनेश गोप का फंड मैनेज करता था और पीएलएफआई द्वारा लेवी के रूप में वसूली की गई राशि को अलग-अलग जगह इन्वेस्ट करने में मदद करता था. ईडी की PC पर अब कोर्ट संज्ञान ले सकता है. बता दें कि रांची के धुर्वा के रहने वाले निवेश ने दिनेश गोप को खिलौने वाला हथियार दिखाकर उससे ठगी की थी, जांच में यह बात सामने आई थी कि धुर्वा के निवेश कुमार ने PLFI को विदेशी हथियार दिलाने के के नाम पर लाखों रुपए ठगे. उसने वीडियो कॉल के माध्यम से दिनेश गोप को नकली विदेशी हथियारों की तस्वीर दिखाई थी, उसे यह कहकर पैसे ठगे थे कि उसके पास अत्याधुनिक हथियार है. फिलहाल निवेश न्यायिक हिरासत में है. इसे भी पढ़ें -बेरोजगारी">https://lagatar.in/thugbandhan-government-has-forgotten-promise-of-unemployment-allowance-bjp/">बेरोजगारी

भत्ता का वादा भूल चुकी ठगबंधन सरकारः भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही