Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी को पंकज मिश्रा के घर से मिला सीएम का बैंक पासबुक, पंकज के खातों में 10 करोड़ जमा हुए

Ranchi : झारखंड में अवैध खनन मामले की जांच कर रही ईडी ने विशेष अदालत को बताया है कि उसने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के चार खातों को फ्रीज कर दिया है. उन खातों में 83.98 लाख रुपये जमा हैं. जिस वक्त अवैध खनन चरम पर था, उस दौरान उसके बैंक खातों में बेहिसाब नकदी जमा हुए. ईडी ने अदालत को यह भी बताया है कि इसी साल 8 जुलाई को पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापामारी की गई थी. इस दौरान ईडी ने एक सीलबंद लिफाफा बरामद किया. जिसमें एक और दो चेक बुक हैं. जिसमें हस्ताक्षर किया हुआ है. 31 ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं, जो बैंक ऑफ इंडिया, साहिबगंज में गंगाप्रसाद शाखा के हैं. पासबुक और चेकबुक हेमंत सोरेन के नाम से हैं.

पंकज मिश्रा के 10 बैंक खातों में जमा 10 करोड़ से ज्यादा रकम

ईडी ने अदालत को आगे बताया है कि पंकज मिश्रा के पास कुल 10 बैंक खाते हैं. जिसमें नकद और अन्य माध्यमों से बड़ी राशि जमा किये गये हैं. एजेंसी ने जमा राशि का विवरण दो सेटों में अदालत को सौंपा है. उसमें पंकज मिश्रा के खातों का 11 साल का विवरण उपलब्ध है. पहले सेट में नकद के माध्यम से जमा रुपये का ब्यौरा है, जबकि दूसरे सेट में चेक, आरटीजीएस और अन्य माध्यम से जमा राशि का ब्यौरा. ईडी ने वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2022-23 की अवधि का ब्यौरा लिया है. जिसके मुताबिक पंकज मिश्रा के खातों में 1.60 करोड़ रुपये जमा मिले. इसके अलावा अन्य बैंकिंग चैनलों के माध्यम से पंकज मिश्रा के खातों में 8.51 करोड़ रुपए आए. इस प्रकार 10 वर्षों में पंकज मिश्रा के खातों में 10 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए.

दो सालों में अधिक रुपया जमा किए गए

अदालत में पेश दस्तावेजों में ईडी ने कहा है कि दो वित्तीय वर्षों 2021-22 और 2022-23 में पंकज मिश्रा के बैंक खातों में नकदी के अलावा अन्य बैंकिंग चैनलों के माध्यम से बहुत अधिक रुपये जमा किए गए थे. वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पंकज मिश्रा के एचडीएफसी (एकाउंट नंबर - 50200062737102), बैंक ऑफ इंडिया की तिरुपति शाखा (एकाउंट नंबर 4648201100000160) और इंडियन ओवरसीज बैंक खाते (एसी नंबर 23420100000444) में 4.58 करोड़ रुपये जमा किए गए. इसके साथ ही अगले वित्तीय वर्ष में कुल 1.53 करोड़ रुपये बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी में जमा किये गए.

कमाई और आईटीआर विवरण में बड़ा अंतर

ईडी ने पंकज मिश्रा के वर्ष 2015-16 से लेकर वर्ष 2020-21 तक की कमाई और आयकर रिटर्न (आईटीआर) में घोषित आय की भी तुलना है. एजेंसी ने पाया है कि कमाई और आयकर रिटर्न में बड़ा अंतर है. खातों में जो रकम जमा किये गये या ट्रांसफर किये गये, वह आयकर रिटर्न के ब्यौरे से मेल नहीं खाते हैं. ईडी ने माना है कि पंकज मिश्रा ने जो संपत्ति अर्जित की है, वह अवैध खनन, लेवी वसूली और स्टोन चिप्स के अवैध परिवहन से संबंधित है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-gas-tanker-crushes-policeman-on-duty/">हजारीबाग:

गैस टैंकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को कुचला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही