Search

दारोगा मीरा सिंह के मोबाइल चैट से आईपीएस के ट्रांसफर से लेकर बालू तस्करी तक की ईडी को मिली जानकारी

Ranchi : ईडी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और एक कांग्रेस नेता के घर पर गुरुवार को छापेमारी की. ईडी ने छापेमारी के दौरान मीरा सिंह के आठ मोबाइल से तकरीबन 100 जीबी डाटा रिट्रीव कराया है. मोबाइल के व्हाट्सएप चैट की जांच के दौरान पाया गया कि मीरा सिंह ने कांग्रेस नेता मोहित शाहदेव समेत कई अन्य लोगों से बालू की तस्करी को लेकर चैट किया है. कई ट्रकों के नंबर भी मोबाइल फोन से मिले हैं, जिन्हें पासिंग देने यानि पुलिस के द्वारा बिना पकड़े पास करने की बात मैसेज में लिखी गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मीरा सिंह के चैट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सरकार में सत्ता शीर्ष के करीबी रहे एक व्यक्ति से चैट भी मिले हैं. चैट में एक आईपीएस की पोस्टिंग कराने का भी जिक्र है, बाद में उस आईपीएस की पोस्टिंग भी संबंधित जिले में कर दी गई थी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//