Search

 
 
 

वसूली, अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा

 
Ranchi : जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने को लेकर ईडी अंबा प्रसाद और उनसे जुड़े लोगों के 20 ठिकाने पर छापा मारा था. ईडी ने गुरुवार को बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत योगेन्द्र साव, अंबा प्रसाद, विधायक और उनके परिवार के अन्य सदस्यों और सहयोगियों से संबंधित झारखंड के रांची और हजारीबाग में 20 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिखी रसीदें,डायरियां, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और झारखंड राज्य में अवैध बालू खनन से संबंधित साक्ष्य बरामद किए गए हैं. सभी को बरामद कर जब्त कर लिया गया है. इसे भी पढ़ें -बिहारः">https://lagatar.in/bihar-nitish-cabinet-expansion-on-friday-new-faces-may-get-a-chance/">बिहारः

नीतीश कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार को !, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

योगेंद्र साव का बेटा अंकित राज बालू के अवैध कारोबार में शामिल है

योगेंद्र साव का बेटा अंकित राज बालू के अवैध कारोबार में शामिल है. बताया जाता है कि उसके ठिकानों पर छापेमारी शुरू होने से पहले वह अपने कार्यालय से कुछ दस्तावेज लेकर भाग गया. इसके बावजूद उसके ठिकाने पर हुई छापेमारी के दौरान बालू की अवैध खरीद-बिक्री से संबंधित बहुत से रजिस्टर जब्त किये गये हैं. अंकित राज या योगेंद्र के किसी पारिवारिक सदस्य के पास बालू घाट की बंदोबस्ती या उसके व्यापार के वैध दस्तावेज नहीं हैं. दस्तावेज की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अंकित राज काफी पहले से बालू का अवैध कारोबार करता आ रहा है. बालू के अवैध व्यापार से हुई आमदनी का दूसरे क्षेत्र में निवेश किया गया है. ईडी को जांच-पड़ताल के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि बालू के अवैध कारोबार को विधायक अंबा प्रसाद का संरक्षण था. जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के थाने से भगा देने के आरोप में विधायक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है. इसे भी पढ़ें -मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-won-the-title-of-ranji-trophy-2023-24-became-ranji-champion-for-the-record-42nd-time/">मुंबई

ने जीता रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब, रिकॉर्ड 42वीं बार बनी रणजी चैंपियन

ईडी ने 15 से अधिक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की

ईडी ने योगेंद्र साव, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों के खिलाफ झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज 15 से अधिक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की. प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि योगेन्द्र साव, अंबा प्रसाद अपने सहयोगियों के साथ विभिन्न प्रकार की आपराधिक गतिविधियों जैसे जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध रेत खनन, जमीन पर कब्जा आदि में शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने आय अर्जित की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही