Search

कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से ईडी ने की सात घंटे पूछताछ

Ranchi : हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची जोनल ऑफिस पहुंचे. ईडी के अधिकारियों ने उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की. उनसे ईडी द्वारा बरामद हुए नगद और लिंकेज कोयला के कारोबार से संबंधित मामले में पूछताछ की गयी. बीते तीन मार्च को हजारीबाग के पेलावल स्थित मिल्लत कॉलोनी में कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के घर में ईडी ने 22 घंटे तक छापेमारी की थी. घर से 3 करोड़ 58 लाख रुपये बरामद हुए थे. इसके अलावा संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज ईडी अपने साथ ले गई थी.

निलंबित आईएएस पूजा सिंघल से जुड़ा है मामला

यह मामला कोल लिंकेज प्रकरण से जुड़ा हुआ है. ईडी ने निलंबित आईएस पूजा सिंघल के मामले में राज्य भर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी. बताया जाता है कि पूजा सिंघल जब खनन सचिव थी, उस समय इजहार अंसारी ने बड़े पैमाने पर कोयले से अवैध कमाई की.

इजहार के नाम पर 12 शेल कंपनियां

इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं. इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर कोयला तस्करी के पैसों को हवाला के जरिए इधर-उधर किया जाता था. ईडी की टीम इजहार अंसारी की सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुट गई है.

चरही के इंदिरा गांव का रहने वाले हैं इजहार

कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी का पैतृक घर चरही के इंदिरा पंचायत में है. वे पिछले 40 वर्षों से कोयला के कारोबार से जुड़े हैं. इजहार के पिता का नाम स्व. राशिद मियां था. उनके छह पुत्र आलम अंसारी, इजहार अंसारी, मिन्हाज अंसारी, यूनुस अंसारी, सहदुल मियां और स्व. अब्दुल अजीज हैं. अब्दुल अजीज की मौत वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव प्रचार में कुमार महेश सिंह की रैली में उग्रवादी की गोली से हो गई थी. कोयले के व्यवसाय में इजहार अंसारी वर्ष 1981-82 से जुड़े हैं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinet-meeting-on-monday/">झारखंड

कैबिनेट की बैठक सोमवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp