Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीआई समेत सात आरोपियों से ईडी ने की पूछताछ।। 15 करोड़ फंसे।। जेल गए कोयला कारोबारी अभय सिंह।। सुदेश ने सीएम हेमंत सोरेन पर साधा निशाना समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : रांची के बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को सीआई समेत सात आरोपियों से पूछताछ की. गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से ईडी ऑफिस लाया गया. सातों आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की गई. पूछताछ में ईडी को कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है. ग्रामीण बेरोजगारों को आय का साधन मुहैया कराने और खेतों में पटवन की वैकल्पिक व्यवस्था करने के उद्देश्य से शुरू की गई डोभा निर्माण योजना कई गांवों में पूरी नहीं हो सकी है. लगभग पांच वर्ष पहले वित्तीय वर्ष 2016-17 में शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 98766 डोभा बनाए जाने थे. 25925 डोभा बने ही नहीं, मगर 5 साल पहले ही 40% राशि दे दी गई थी एडवांस. इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकरी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों और जनसेवक पर गाज गिरेगी. कोल लिंकेज मामले में गिरफ्तार जाने-माने कोयला व्यवसायी अभय सिंह को रविवार को हजारीबाग स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार भेज दिया गया. उन्हें शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था. रात के 11:00 बजे उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बता दें कि अभय सिंह पिछले करीब तीन दशकों से भी अधिक समय से कोयला कारोबार कर रहे हैं. इस पूरे ऑपरेशन में हजारीबाग एसडीओ विद्याभूषण, डीएसओ अरविंद कुमार, डीएमओ अजीत कुमार और राज्य प्रदूषण बोर्ड के सदस्य अभिनव कुमार शामिल थे. आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड के आज और कल को बर्बाद कर रही है. रविवार को आजसू पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा- मौजूदा सरकार सवा तीन वर्षों से सिर्फ बातें ही कर रही है. राज्य में साढ़े तीन लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं. इनमें दो लाख के करीब शिक्षकों के पद हैं. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-11.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/04.jpeg"

alt="" width="1330" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-8.jpeg"

alt="" width="901" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-10.jpeg"

alt="" width="1326" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-8.jpeg"

alt="" width="1361" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-10.jpeg"

alt="" width="1313" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-10.jpeg"

alt="" width="1600" height="1278" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही