Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व इंजीनियर शिवकुमार और हलका कर्मचारी मनोज अकेला से ईडी कर रही पूछताछ

Ranchi : पूर्व इंजीनियर शिवकुमार और हलका कर्मचारी मनोज अकेला से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूछताछ कर रही है. गुरुवार को ईडी के रांची जोनल ऑफिस में दोनों से पूछताछ की जा रही है. बीते 30 मई को शिवकुमार के बरियातू फायरिंग रेंज स्थित घर पर ईडी ने छापामारी की थी. इस दौरान ईडी ने डिजिटल डिवाइस, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क व अन्य सामान जब्त किये गये थे. शिवकुमार से ही जुड़ी कंपनी हाइटेन कंस्ट्रक्शन, मैगनम डेवलपमेंट और वैष्णवी होम्स के ठिकानों पर भी छापे पड़े थे. इसके अलावा ईडी ने हलका कर्मचारी मनोज अकेला के घर पर भी छापेमारी की थी. ईडी को प्रदीप यादव के साथ करीबी संबंध होने की सूचना मिली. इसी सूचना के आलोक में ईडी ने उनके करीबी समझे जानेवाले सात लोगों के 13 ठिकानों पर छापा मारा था.

शिव कुमार ने वीआरएस लेकर हाइटेन नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाई थी 

शिव कुमार जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे. करीब पांच साल पहले उन्होंने वीआरएस लेकर हाइटेन नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी बनायी. इसके अलावा राज्य सरकार के भवन निर्माण निगम में भी ठेकेदार के रूप में काम किया है. इसे भी पढ़ें : मुंबई">https://lagatar.in/live-in-partner-was-cut-into-pieces-with-tree-cutter-boiled-in-cooker-and-fed-to-dogs-accused-arrested/">मुंबई

में लिव इन पार्टनर को मशीन से टुकड़ों में काटा, कुकर में उबालकर कुत्तों को खिलाया, आरोपी गिरफ्तार (VIDEO)
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही