Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा में विधायक प्रदीप यादव से ईडी कर रही पूछताछ

Ranchi :  विधायक प्रदीप यादव और उनसे जुड़े सहयोगियों के रांची, देवघर, दुमका और गोड्डा में कुल 12 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुबह से छापेमारी कर रही. ईडी की टीम गोड्डा में भी विधायक प्रदीप यादव के आवास पर छापेमारी कर रही है. ईडी के अधिकारी विधायक से उनके आवास पर ही पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि ईडी ने इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. (पढ़ें, अडानी">https://lagatar.in/adani-transmissions-profit-increased-by-85-percent-in-march-quarter-439-crore-net-profit/">अडानी

ट्रांसमिशन का मार्च तिमाही में मुनाफा 85 फीसदी बढ़ा, 439 करोड़ रहा नेट प्रॉफिट)

आयकर विभाग से मिले इनपुट पर हो रही छापेमारी

बीते चार नवंबर 2022 को हुए आयकर छापेमारी में विधायक प्रदीप यादव के घर से दो लाख रुपये, उनके करीबी और गोड्डा के होटल व्यवसायी श्यामाकांत यादव के घर से 40 लाख और दुमका के विनोद कुमार लाल के घर से नौ लाख बरामद हुए थे. आयकर विभाग से मिले इनपुट को ही आधार बनाकर ईडी ने यह छापेमारी की है. करोड़ों रुपये के कर चोरी मामले में आयकर विभाग ने तीन दिनों तक तीन राज्यों (झारखंड, बिहार और बंगाल) में 70 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में आयकर विभाग ने 2.10 करोड़ नकदी बरामद किये थे. इस छापेमारी में ईडी को 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का भी पता चला था. सोने-चांदी के जेवरात, करोड़ों की चल-अचल संपत्ति में निवेश से संबंधित जानकारी मिली थी. इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/manipur-violence-congress-delegation-meets-president-urges-to-set-up-high-level-inquiry-commission/">मणिपुर

हिंसा :राष्ट्रपति से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित करने का आग्रह

इन लोगों ठिकानों पर हो रही छापेमारी:

  •  रांची के चेशायर होम रोड में रहने वाले बिल्डर शिवकुमार यादव.
  • दुमका में पेयजल और स्वच्छता विभाग के संवेदक अजय कुमार झा और मिक्की झा के घर पर
  • दुमका में पेयजल और स्वच्छता विभाग के संवेदक विनोद कुमार लाल के घर पर.
  • निजी सहायक देवेन्द्र पंडित के गोड्डा मुफस्सिल थाना स्थित शिवाजी नगर.
  • मनोज अकेला के गोड्डा भतड़िहा स्थित आवास पर
  • श्यामा कांत यादव के आवास और होटल स्काई ब्लू में
  • प्रदीप यादव के गोड्डा और रांची स्थित आवास
  • रांची के रातू रोड में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकाने पर
इसे भी पढ़ें : आईपीएल">https://lagatar.in/after-ipl-hardik-pandya-praised-dhoni-fiercely-said-always-good-with-good/">आईपीएल

के बाद हार्दिक पंड्या ने धोनी की जमकर की तारीफ, कहा-अच्छे के साथ हमेशा अच्छा होता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही