Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी जांच में खुलासा : महज तीन माह में कमीशन से जमा किये गये थे 35.23 करोड़ रुपये

Ranchi : ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम के पीए संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम और मुन्ना सिंह के ठिकाने से 35.23 करोड़ रुपये बरामद किया था. ईडी जांच में आए तथ्यों के मुताबिक, जहांगीर के गाड़ीखाना स्थित फ्लैट से जो 31.20 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे, वह महज तीन माह में जमा किए गए थे. फ्लैट की खरीद भी कुछ माह पूर्व जहांगीर के नाम पर सिर्फ इसलिए की गई थी, ताकि यहां पैसों को रखा जा सके. मुन्ना सिंह के यहां से बरामद 2.93 करोड़ रुपये भी यहीं शिफ्ट किए जाने थे, लेकिन इससे पहले ईडी की टीम ने छापेमारी कर इन पैसों को बरामद कर लिया.

दूसरे दिन इन पांच ठिकाने पर ईडी ने की छापेमारी

ईडी की टीम ने मंगलवार को राजीव कुमार सिंह के अलावे ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर राजकुमार उरांव के आईटीआई बस स्टैंड के पास हेसल बगीचाटोली स्थित आवास, इंजीनियर अर्जुन मुंडा के कांके पतराटोली स्थित आवास समेत पांच ठिकानों पर भी छापेमारी की. टीम अर्जुन मुंडा के एक रिश्तेदार के बीआईटी मेसरा स्थित आवास भी गई थी, लेकिन वहां से टीम बाद में निकल गई. ईडी ने मंगलवार को भी इंजीनियर कुलदीप मिंज व विकास कुमार के यहां छापेमारी की थी. ईडी ने जांच में खुलासा किया है कि बीते एक महीने में ठेकेदारों से वसूली कर राजीव कुमार सिंह ने दस करोड़ रुपये मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल को दिए थे. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alams-ps-and-assistant-jahangir-arrested-by-ed/">मंत्री

आलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही