धनबाद समेत कई ठिकानों पर हुई थी छापेमारी Ranchi : अवैध बालू खनन से 210.68 करोड़ रूपये के सरकारी राजस्व का नुकसान हुआ है. ईडी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है. इस मामले को लेकर ईडी ने धनबाद के रहने वाले पुंज कुमार सिंह, अशोक कुमार और सुदामा कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने बिहार पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की. पुंज कुमार सिंह मुख्य रूप से धनबाद में ब्रॉडसन कंपनी की तरफ से बालू खनन का कारोबार देखता है और वह इस कंपनी का पूर्व निदेशक भी रह चुका है.
ईडी जांच में खुलासा : अवैध बालू खनन से 210.68 करोड़ राजस्व का हुआ नुकसान
Last Updated: Nov 12, 2024 12:00 AM (IST)