Search

 
 
 

ईडी जांच में खुलासा, रांची-कोलकाता में जमीन रिकॉर्ड से हो रहा छेड़छाड़

 
  • अब तक ईडी ने 266 करोड़ की संपत्ति जब्त की
  • जमीन घोटाला मामले में 25 आरोपियों की भी गिरफ्तारी
Ranchi :  झारखंड में जमीन घोटाले मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही हैं.  ईडी की जांच में पता चला है कि झारखंड में भू-माफियाओं का एक रैकेट सक्रिय है, जो रांची और कोलकाता में जमीन के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने में लगा है. जमीन को गैरकानूनी तरीके से कब्जा करने के लिए पहले स्वामित्व के मूल भूमि रिकॉर्ड से या तो छेड़छाड़ की जाती है या छिपाया जाता है. इसके बाद जाली भूमि अभिलेखों के आधार पर, ऐसे जमीन को दूसरे को बेच दिया जाता है. जमीन घोटाले मामले में ईडी ने अबतक झारखंड के 266 करोड़ (वाणिज्यिक मूल्य) की संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है. साथ हीइस मामले में 25 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 55 ठिकानों पर की छापेमारी

ईडी ने बताया कि जमीन घोटाला से जुड़े मामलों में 55 ठिकानों पर छापेमारी और 9 सर्वेक्षण किये गये थे. इस दौरान भू-राजस्व विभाग की जाली मुहरें, जाली भूमि दस्तावेज, उनके बीच अपराध की आय के वितरण के रिकॉर्ड, जालसाजी करते हुए तस्वीरें, सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने जैसे कई सबूत उजागर किये गये. तलाशी के दौरान ईडी ने 1.27 करोड़ कैश भी बरामद किये. वहीं अब तक ईडी ने हेमंत सोरेन, छवि रंजन, आईएएस (पूर्व डीसी, रांची), भानु प्रताप प्रसाद (राजस्व उप-निरीक्षक), अमित कुमार अग्रवाल, प्रेम प्रकाश सहित 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया. जबकि भूमि घोटाला मामलों में जांच के तहत वर्तमान में ईडी ने तीन अभियोजन शिकायत भी दर्ज की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही