Search

 
 
 

CM के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को उत्तराखंड से दिल्ली लाकर ईडी कर रही पूछताछ, सांसद निशिकांत दुबे ने किया ट्वीट

 
Ranchi : ईडी की टीम शुक्रवार को सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस दौरान बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर पंकज मिश्रा के ईडी द्वारा पूछताछ के लिए उत्तराखंड से दिल्ली ले जाने की जानकारी दी है. सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि `पंकज भैया भागते भागते आखिर उत्तराखंड के ठंडे मौसम में मिले, उन्हें दिल्ली लाकर ईडी पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें - खतरे">https://lagatar.in/alarm-big-hole-found-in-ozone-layer-seven-times-bigger-than-the-hole-over-antarctica/">खतरे

की घंटी! ओजोन परत में मिला बड़ा छेद, अंटार्कटिका के ऊपर बने होल से सात गुना बड़ा

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग में पंकज मिश्रा पर केस दर्ज किया था

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर बीते चार जून को केस दर्ज किया था. उनपर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. इसी के तहत उन्हें अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में ईडी ने शंभु नंद कुमार का बयान भी दर्ज किया था. शंभु ने ईडी को दिये अपने बयान में राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिया था.

ईडी ने बरहरवा केस किया टेकओवर

साहिबगंज जिले के बरहरवा में जून 2020 के टेंडर विवाद में एक केस दर्ज किया गया था. जिसे ईडी ने टेकओवर कर लिया है. बरहरवा का यह केस शंभु नंदन कुमार उर्फ शंभु भगत ने दर्ज कराया था. उन्होंने टेंडर विवाद के मामले में बरहरवा थाने में मंत्री आलमगीर आलम व पंकज मिश्रा के इशारे पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. लेकिन दोनों ही आरोपियों को साहिबगंज पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी.

मंत्री के भाई की कंपनी टेंडर में थी शामिल

शंभु नंदन ने ईडी को बताया कि मंत्री आलमगीर आलम के भाई की कंपनी नगर पंचायत बरहरवा में वाहन प्रवेश शुल्क वसूली के टेंडर में शामिल थी. उक्त कंपनी ने एक डमी कंपनी खड़ी कराकर पांच करोड़ रुपये तक की बोली लगवा दी. बाद में पैसा जमा नहीं कराने पर दूसरी बोली 1.46 करोड़ में आलमगीर आलम की कंपनी ने ठेका ले लिया. शंभु ने यह भी बताया कि उन्हें इसकी भनक थी, इसलिए उन्होंने इस ठेके को 1.80 करोड़ में ले लिया. शंभु ने 22 अप्रैल को ईडी कार्यालय में आवेदन दिया था, जिसमें मामले की जानकारी देते हुए बताया था कि कुछ संदिग्ध लोग उनका पीछा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - IAS">https://lagatar.in/ias-syed-raiyaz-ahmed-suspended-cm-gave-permission/">IAS

सैय्यद रैयाज अहमद सस्पेंड, सीएम ने दी अनुमति
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही